Tuesday, August 4, 2026

रायगढ़ में मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण चेतना की अनूठी पहल, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा और जागरूकता

रायगढ़ में मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण चेतना की अनूठी पहल, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा और जागरूकता

*विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री नटवर स्कूल में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न*



*“क्लाइमेट एक्शन” थीम पर 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्ण भाग*

*विजेता प्रतिभागियों को घोषित किया गया “यंग रिन्यूएबल एनर्जी एम्बेसडर”*

रायगढ़, 25 मई 2026/ भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा संचालित “मिशन लाईफ-पर्यावरण के लिए जीवनशैली” अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विकासखंड रायगढ़ की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आज पीएम श्री नटवर इंग्लिश स्कूल, रायगढ़ में उत्साह, उमंग और पर्यावरण जागरूकता के माहौल में संपन्न हुईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न केवल अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति अपनी समझ और जिम्मेदारी का भी प्रभावशाली परिचय दिया।
             जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय पटेल एवं नोडल अधिकारी (सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी) श्री डी.पी. पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी श्री डी.पी. पटेल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “क्लाइमेट एक्शन” वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक मूल कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा जैसे स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने तथा दैनिक जीवन में बिजली और पानी की बचत करने के लिए प्रेरित किया।
               उन्होंने मिशन लाईफ अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई से 4 जून तक चल रहे प्री-कैम्पेन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को “प्रो-प्लैनेट पीपल” बनाना है, ताकि छोटी-छोटी जीवनशैली संबंधी आदतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जा सके। उन्होंने “सेल्फी विद सोलर” अभियान का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध, पेंटिंग, स्लोगन एवं प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं का विषय “नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा” रखा गया था। प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की रचनात्मकता, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और नवीन सोच ने निर्णायकों को भी प्रभावित किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती ललिता पटेल, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती विस्मिता मिश्रा, श्री विकास कुमार मिश्रा, श्री जितेन्द्र कुमार पटेल, श्री राकेश दुबे एवं श्रीमती अनुपमा तिवारी शामिल रहे।
             निबंध प्रतियोगिता में गुलशन कुमारी, कक्षा 10वीं, एम.एस.पी. पब्लिक स्कूल ने प्रथम तथा निकिता पति, कक्षा 7वीं, एम.एस.पी. पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में रागिनी पटेल, कक्षा 12वीं, संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़ प्रथम एवं कुलदीप कुमार, कक्षा 6वीं, एम.एस.पी. पब्लिक स्कूल, जामगांव द्वितीय स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में सिमी पंडा, कक्षा 8वीं, एम.एस.पी. पब्लिक स्कूल प्रथम तथा सोम्य सिंह, कक्षा 9वीं, एम.एस.पी. पब्लिक स्कूल, जामगांव द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता में अंश अग्रवाल एवं टिया साव, एम.एस.पी. स्कूल, जामगांव की टीम ने प्रथम तथा प्रीतम गुप्ता एवं सचिन साव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरलिया की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
               सभी प्रथम एवं द्वितीय विजेता प्रतिभागियों को “यंग रिन्यूएबल एनर्जी एम्बेसडर” घोषित किया गया। ये विद्यार्थी अब अपने विद्यालय एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण एवं नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की जियो-टैग्ड फोटो एवं वीडियो “मेरी लाईफ” पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बीआरसी श्री मनोज अग्रवाल, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री जगत जाफरी, श्री सुशील चौहान, श्री सन्नी खांडे, श्री मोहन राठिया तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री परमेश्वर पटेल ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों के साथ सामूहिक समूह छायाचित्र लिया गया। नोडल अधिकारी श्री डी.पी. पटेल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

हाथी के हमले से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत का माहौल….

हाथी के हमले से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत का माहौल.... रायगढ़। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेमकेला (भादरापारा) में...

पुसौर में उर्वरक कारोबारियों पर प्रशासन की कार्रवाई**एक दुकान से 9 टन यूरिया जब्त तो दूसरी पर 21 दिन का विक्रय प्रतिबंध*

*पुसौर में उर्वरक कारोबारियों पर प्रशासन की कार्रवाई**एक दुकान से 9 टन यूरिया जब्त तो दूसरी पर 21 दिन का विक्रय प्रतिबंध* रायगढ़, 11 जून...

●डीजल की अफरा-तफरी: छाल पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपी दबोचे, 190 लीटर डीजल जब्त…

●डीजल की अफरा-तफरी: छाल पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपी दबोचे, 190 लीटर डीजल जब्त... ● *तस्करी से जुड़े आरोपियों पर संगठित अपराध की धाराओं...

दहेज मृत्यु मामले में पुसौर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा…

● दहेज मृत्यु मामले में पुसौर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा...     *26 सितंबर, रायगढ़* । हेड क्वाटर डीएसपी...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest