Sunday, August 2, 2026

लैलूंगा में सीटीयू का कायाकल्प!

रजत जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान से बदली तस्वीर

लैलूंगा में सीटीयू का कायाकल्प!

रजत जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान से बदली तस्वीर

लैलूंगा,/ नगर पंचायत लैलूंगा में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रजत जयंती वर्ष का आगाज़ कुछ अलग ही अंदाज़ में हुआ। पत्थलगांव रोड स्थित शासकीय विद्यालय के पास वर्षों से उपेक्षित पड़े सीटीयू परिसर का ऐसा कायाकल्प हुआ कि नगरवासी दंग रह गए। सुबह से ही नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, पार्षद आदित्य बाजपेयी, रेखा सारथी, किशन सारथी सहित नगर के दर्जनों जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक अमर अग्रवाल, सचिन निगानिया, राहुल मित्तल, नमित गर्ग, प्रकाश साहू और मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुष्पा खलखो समेत सैकड़ों लोग झाड़ू, तसला और फावड़ा लेकर श्रमदान में जुट गए।

घंटों की मेहनत के बाद जहां कचरे के ढेर थे, वहां स्वच्छता की चमक नजर आई। सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि परिसर में वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण कर सीटीयू को नई पहचान दी गई। यह नजारा देखते ही लोगों की आंखों में उम्मीद की किरणें चमक उठीं। अब यह जगह न केवल विद्यालय क्षेत्र बल्कि नगर का स्वच्छता मॉडल स्पॉट बनकर उभर रही है।

जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर नगरवासियों से साफ संदेश दिया
✅ सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कचरा न फेंके।
✅ कचरा सिर्फ नगर पंचायत के स्वच्छता रिक्शा में ही डालें।
✅ गीला-सूखा कचरा अलग करके ही सौंपें।

कार्यक्रम का संदेश साफ था – “नगर की स्वच्छता, नागरिकों की जिम्मेदारी है।”

यह पहल रजत जयंती वर्ष की ऐतिहासिक यादगार बन गई। नगर पंचायत लैलूंगा का यह रूपांतरण अब आसपास के क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन में भव्य अष्टपहरी एवं भंडारे का आयोजन कई स्व-सहायता समूहों की रही सराहनीय भूमिका….

लैलूंगा में राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन में भव्य अष्टपहरी एवं भंडारे का आयोजन कई स्व-सहायता समूहों की रही सराहनीय भूमिका.... लैलूंगा। स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर यादव...

सरकारी ज़मीन पर बेधड़क कब्ज़ा: कुंजारा में भू-माफिया ने खड़ी कर दी प्राइवेट कॉलेज की इमारत…

सरकारी ज़मीन पर बेधड़क कब्ज़ा: कुंजारा में भू-माफिया ने खड़ी कर दी प्राइवेट कॉलेज की इमारत... राजस्व रिकॉर्ड में जंगल, ज़मीन पर कॉलेज!प्रशासन मौन, अतिक्रमणकारी...

सुशासन शिविर में फूटा जनता का गुस्सा!” — राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताबड़तोड़ नारेबाजी से गूंजा पूरा मैदान….

“सुशासन शिविर में फूटा जनता का गुस्सा!” — राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताबड़तोड़ नारेबाजी से गूंजा पूरा मैदान....“साय सरकार होश में आओ!” के...

लैलूंगा के सुबरा में धमाकेदार मितानीन दिवस—जनप्रतिनिधियों की धुआंधार उपस्थिति, मंच से बरसी तालियों की गड़गड़ाहट…

लैलूंगा के सुबरा में धमाकेदार मितानीन दिवस—जनप्रतिनिधियों की धुआंधार उपस्थिति, मंच से बरसी तालियों की गड़गड़ाहट... लैलूंगा/सुबरा। ग्राम पंचायत सुबरा में इस वर्ष का मितानीन...

LAILUNGA NEWS

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...

"मां के नाम हरियाली का महाअभियान!" झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...
Latest