Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

लैलूंगा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार हाइवा ने 4 गाय और 4 बकरियों को कुचला, सभी की मौके पर मौत – ड्राइवर फरार, FIR दर्ज…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

लैलूंगा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार हाइवा ने 4 गाय और 4 बकरियों को कुचला, सभी की मौके पर मौत – ड्राइवर फरार, FIR दर्ज…



रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। लैलूंगा से घरघोड़ा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे जा रहे मवेशियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में चार गाय और चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सोहनपुर गांव निवासी 60 वर्षीय महेश्वर यादव, जो पेशे से किसान हैं, हर दिन की तरह रविवार सुबह अपने मवेशियों – गाय, बैल और बकरियों  को चराने के लिए गोड़ा की ओर ले गए थे। शाम करीब 5 बजे जब वे उन्हें वापस घर ला रहे थे, तभी सोहनपुर मेन रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उनके मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आठों मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लैलूंगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और हाइवा को जब्त कर लिया है।

ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने फरार आरोपी ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मवेशियों की मौत के नुकसान की भरपाई की जाए और ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए जो गांव की सड़कों को रेस ट्रैक बना देते हैं।

> ग्रामीण बोले: “अगर कुछ सेकंड इधर-उधर होते तो किसान महेश्वर यादव भी इस हादसे की चपेट में आ जाते। हाइवा इतनी तेज रफ्तार में थी कि हादसे के बाद कई मीटर तक सड़क पर मवेशियों के अवशेष बिखर गए।”

लापरवाही की रफ्तार ने ली 8 बेजुबानों की जान – प्रशासन से कार्रवाई की मांग तेज।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा पुलिस का जन जागरूकता अभियान जारी, ग्राम कोयलारडीह में लगी पुलिस जन चौपाल….

● लैलूंगा पुलिस का जन जागरूकता अभियान जारी, ग्राम कोयलारडीह में लगी पुलिस जन चौपाल.... तेज कुमार साहू लैलूंगा की रिपोर्ट... *रायगढ़, 16 जनवरी*।पुलिस अधीक्षक श्री...

साहुकारों से मुक्त होकर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुडकर…

साहुकारों से मुक्त होकर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुडकर... नगर पंचायत लैलूंगा के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन मे मा.उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री...

स्काउट गाइड का सद्भावना दौड़ का शानदार आयोजनलोह पुरुष व भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल 150वी जयन्ती…

स्काउट गाइड का सद्भावना दौड़ का शानदार आयोजनलोह पुरुष व भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल 150वी जयन्ती... लैलूंगा- आज 31 अक्टूबर को लोह पुरुष...

संकुल केंद्र बालक लैलूंगा में मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

लैलूंगा।छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य में पालकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु इस बैठक...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest