Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

● राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन…

    *रायगढ़, 12 नवंबर* । जूटमिल थाना क्षेत्र के चर्चित राधिका रेसिडेंसी चोरी कांड का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के जिला झारसुगुडा जेल से लाकर घटनास्थल पर घटना का रिक्रिएशन कराया, जहां उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। मामले में उसके तीन साथी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
       दिनांक 31 जुलाई 2025 को जूटमिल थाना अंतर्गत राधिका रेसिडेंसी निवासी नितिन अग्रवाल पिता श्री किशन अग्रवाल (उम्र 45 वर्ष, मकान नंबर 108) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30-31 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान का कुंडा तोड़कर भीतर रखे गहने और नकदी चोरी कर ली। चोर सोने की पुरानी चूड़ियां, अंगूठियां, चैन, हार, झुमका, एक सोने का बिरकिट, चांदी के पायल, सिक्के और ₹4 लाख नगद सहित लाखों के सामान ले उड़े थे। इस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
      जांच के दौरान जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरोह ने झारसुगुड़ा (ओडिशा) में भी चोरी की वारदात की है। इस पर झारसुगुड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कन्हैया पलासिया पिता गुरजीवा पलासिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बागोली, पोस्ट नरवाली, थाना टांडा, जिला धार (मध्यप्रदेश) को 26 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था। वह वर्तमान में जिला जेल झारसुगुड़ा में निरुद्ध था।
   जूटमिल पुलिस ने माननीय जिला न्यायालय झारसुगुड़ा से अनुमति लेकर आरोपी को दो दिन की पुलिस एस्कॉर्ट टीम की निगरानी में रायगढ़ लाया। पूछताछ में कन्हैया पलासिया ने राधिका रेसिडेंसी में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से मौके पर घटना का रिक्रिएशन कराया और औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।
     थाना जूटमिल की टीम अब चोरी में शामिल आरोपी के तीन अन्य फरार साथियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने देखा डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम

*खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने देखा डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम**शत-प्रतिशत, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ई-गिरदावरी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* रायगढ़, 29 सितम्बर 2026/...

युवती से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, जालसाज को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*

● युवती से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, जालसाज को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर....          *23 सितंबर, रायगढ़* । थाना...

तेज बरसात में भी नहीं थमा हौसला: रायगढ़ में NHM कर्मचारियों ने निकाली विशाल पैदल रैली; बेमेतरा में माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम पर...

// प्रेस विज्ञप्ति // *तेज बरसात में भी नहीं थमा हौसला: रायगढ़ में NHM कर्मचारियों ने निकाली विशाल पैदल रैली; बेमेतरा में माननीय प्रधानमंत्री...

एफसीआई में 15 दिवस में अनिवार्य रूप से जमा करें चावल-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल…

एफसीआई में 15 दिवस में अनिवार्य रूप से जमा करें चावल-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल... *कलेक्टर श्री गोयल ने ली जिले के राइस मिलर्स की बैठक*रायगढ़,...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest