Tuesday, August 4, 2026

कापू पुलिस ने छेड़खानी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, कोर्ट ने भेजा जेल…

● कापू पुलिस ने छेड़खानी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, कोर्ट ने भेजा जेल…

        *रायगढ़, 14 नवंबर* । रायगढ़ जिले की कापू पुलिस ने युवती से छेड़खानी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी उमेश चौहान को आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल वारंट पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी उमेश चौहान पिता श्याम सुंदर चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी कमतराई थाना कापू पर पूर्व में भी ऐसे ही आरोप दर्ज हैं। बीते जुलाई माह में एक महिला द्वारा उसके खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की शिकायत पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 92/2025 पंजीबद्ध हुआ था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया था, बाद में वह जमानत पर चल रहा था।
       इसी बीच दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को आरोपी अपने दोस्तों के साथ एक स्थानीय युवती के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट एवं छेड़खानी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर 24 अक्टूबर 2025 को थाना कापू में अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 74, 75(2), 115(2), 296, 332(c), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आज मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव एंव हमराह स्टाफ द्वारा सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हुए।
        कापू पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से लगातार विवादों और उत्पीड़न के मामलों में लिप्त आरोपी पर कानून का शिकंजा कसा है और उसे न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के लिए जेल भेज दिया गया।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

स्कूली बच्चों के जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने चलाएं अभियान- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल…

स्कूली बच्चों के जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने चलाएं अभियान- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल... *आंगनबाड़ी केंद्रों से पूरक पोषण आहार वितरण और गर्म...

रायगढ़ के अश्वनी कुमार पंडा को मानवाधिकार परिषद में बड़ी जिम्मेदारी….*

रायगढ़ के अश्वनी कुमार पंडा को मानवाधिकार परिषद में बड़ी जिम्मेदारी....*रायगढ़। सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने वाले रायगढ़ जिले के...

जिले के 104 अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस….

जिले के 104 अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया गया संविधान दिवस.... *भारतीय संविधान की उद्देशिका की सामूहिक पाठन एवं पौध रोपण कर लोगों को जल...

कुम्हार समाज की मांग: दीपावली बाजार के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित हो…

कुम्हार समाज की मांग: दीपावली बाजार के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित हो... रायगढ़:- दशहरा के समापन के बाद अब रायगढ़ शहर में दिवाली की तैयारियां...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest