Tuesday, August 4, 2026

लैलूंगा में गुंडागर्दी का तांडव : महिलाओं के सम्मान में आवाज उठाना पड़ा भारी, दबंगों ने सरेराह भाइयों को लहूलुहान किया ; FIR दर्ज…

लैलूंगा में गुंडागर्दी का तांडव : महिलाओं के सम्मान में आवाज उठाना पड़ा भारी, दबंगों ने सरेराह भाइयों को लहूलुहान किया ; FIR दर्ज…

रायगढ़। कानून का खौफ खत्म और गुंडों का राज शुरू? लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाईडीह में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। महिलाओं के सामने अश्लील गालियां देने से मना करने पर छोटू साबर और उसके साथियों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया।

सम्मान की रक्षा करने वाले पर ‘चूड़े’ और मुक्कों की बौछार : घटना रविवार दोपहर की है, जब मोहनपुर निवासी नारायण साहू किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद आरोपी छोटू साबर अपनी मर्यादा भूलकर महिलाओं के सामने गंदी-गंदी गालियां बक रहा था। जब नारायण ने एक जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए उसे टोकने की हिम्मत की, तो आरोपी ‘हैवानियत’ पर उतारू हो गया।

पीड़ित का गला दबाया गया, कॉलर पकड़कर मां-बहन की ऐसी गालियां दी गईं जिसे कागज पर लिखना भी मुमकिन नहीं है। इतना ही नहीं, हाथ में पहने धातु के कड़े (चूड़े) और मुक्कों से नारायण के चेहरे, नाक और पेट पर वार किए गए।

बचाने आए भाई का फोड़ा सिर, नाक से बहा खून : जब नारायण का भाई तेज कुमार उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। मेडिकल रिपोर्ट (MLC) की मानें तो हमला इतना बर्बर था कि पीड़ितों के नाक से खून बहने लगा, घुटने छिल गए और सिर पर गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। डॉक्टर ने स्थिति को देखते हुए ‘प्रकृति की चोट’ (Nature of Injury) जानने के लिए विशेषज्ञ जांच की सिफारिश की है।

पुलिस की कार्रवाई : BNS की सख्त धाराओं में केस दर्ज – लैलूंगा पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। FIR संख्या 0057 के मुताबिक, आरोपी छोटू साबर और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

बड़ा सवाल : क्या अब समाज में महिलाओं के सम्मान के लिए बोलना गुनाह हो गया है? क्या दबंगों के मन से पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है? ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

भेड़ीमुड़ा (ब) जर्जर स्कूल और आंगनबाड़ी भवन में मासूमों की जिंदगी खतरे में

भेड़ीमुड़ा (ब) में ‘मौत के साए’ में शिक्षा! जर्जर स्कूल और आंगनबाड़ी भवन में मासूमों की जिंदगी खतरे में (पत्रकार :- रोहित कुमार चौहान की...

घटगांव में सहकारिता का महाब्लास्ट  — 515 PACS के साथ नवगठित समिति का धुआंधार शुभारंभ…

घटगांव में सहकारिता का महाब्लास्ट  — 515 PACS के साथ नवगठित समिति का धुआंधार शुभारंभ... लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम घटगांव में आज सहकारिता क्षेत्र का...

बड़ी खबर : लैलूंगा बंद कमरे में रस्सी से झूलकर,कर लिया आत्महत्या , कारण जानकार रह जायेंगे हैरान… पढ़िए पूरी खबर….

बड़ी खबर : लैलूंगा बंद कमरे में रस्सी से झूलकर,कर लिया आत्महत्या , कारण जानकार रह जायेंगे हैरान… पढ़िए पूरी खबर.... बंद कमरे में रस्सी...

श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ग्राम झगरपुर लैलूंगा में शामिल हुई विधायक विद्यावती सिदार…

श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ग्राम झगरपुर लैलूंगा में शामिल हुई विधायक विद्यावती सिदार... लैलूंगा–विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झगरपुर में कोलता समाज आंचलिक...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest