Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

हाथ में अधिकार चेहरे पर खुशी … छर्राटांगर में सांसद राधेश्याम ने बाँटा 190 हितग्राहियों को स्वामित्व पट्टा ..

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

हाथ में अधिकार चेहरे पर खुशी … छर्राटांगर में सांसद राधेश्याम ने बाँटा 190 हितग्राहियों को स्वामित्व पट्टा ..



घरघोड़ा। ग्रामीणों को उनकी भूमि का अधिकार दिलाने की दिशा में स्वामित्व योजना के तहत घरघोड़ा-तमनार क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की गई। शुक्रवार को सांसद राधेश्याम राठिया के गृह ग्राम छर्राटांगर में भव्य पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने शिरकत की। इस दौरान घरघोड़ा के 117 और तमनार के 73 पात्र हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पट्टा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने हितग्राहियों को पट्टा वितरित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना केवल जमीन का दस्तावेज देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का अधिकार, सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि घरघोड़ा क्षेत्र के 49 गॉव में कुल 6580 तथा तमनार के 24 गॉव में 1711 हितग्राहियों को स्वामित्व पट्टा वितरित किया जा रहा है। जबकि अन्य गॉव में पट्टा निर्माण कि प्रक्रिया जारी है

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राधेश्याम राठिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘स्वागतम्-स्वागतम् स्वागत’ गीत ने अतिथियों का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया सहित अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

भूमि का अधिकार सिर्फ कागज नहीं, सम्मान और सुरक्षा का आधार : राठिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली योजना है। अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों का अपनी भूमि पर कानूनी अधिकार मजबूत होगा। साथ ही वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी अधिक सुगमता से उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीणों को सशक्त बनाने और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। भूमि का अधिकार केवल एक कागज नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए सम्मान, सुरक्षा और भविष्य का आधार है। स्वामित्व पट्टा मिलने से वर्षों से चले आ रहे इंतजार को विराम मिलेगा और परिवारों को संपत्ति संबंधी सुरक्षा प्राप्त होगी।

पट्टा मिला तो चेहरों पर खिली खुशी

स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख मिलने के बाद हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। लंबे समय से जिस भूमि पर परिवार निवास और उपयोग करते आ रहे थे, उसका विधिवत दस्तावेज हाथ में आने से ग्रामीणों ने इसे अपने भविष्य की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बताया।

जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य घरघोड़ा मुरलीधर, जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, भाजपा जिला महामंत्री जतिन साव, नगर पंचायत अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग, जनपद अध्यक्ष घरघोड़ा सहनू पैंकरा, जनपद अध्यक्ष तमनार जागेश सिदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचस्थ रहे।

वहीं घरघोड़ा एसडीएम प्रवीण तिवारी सहित घरघोड़ा एवं तमनार तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में हितग्राही, ग्रामीण एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्वामित्व योजना के उद्देश्य तथा पात्र हितग्राहियों को मिलने वाले अधिकार अभिलेख के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन तक माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। स्वामित्व पट्टा हाथ में लेकर ग्रामीणों के चेहरों पर दिखी खुशी ने यह संदेश दिया कि जमीन का अधिकार मिलने के साथ ही उनके भविष्य को भी एक नई मजबूती मिली है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

फिर लैलूंगा थाना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म – आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

●  फिर लैलूंगा थाना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म – आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल               लैलूंगा पत्रकार:- रोहित कमार चौहान    *रायगढ़...

●  लैलूंगा रोड पर गांजा बेचने पहुंचे युवक को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त….

●  लैलूंगा रोड पर गांजा बेचने पहुंचे युवक को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त....      *5 अप्रैल, रायगढ़*। ...

निलंबित कर्मचारी के कार्यालय आने  पर बेवजह हंगामा….

निलंबित कर्मचारी के कार्यालय आने  पर बेवजह हंगामा.... जानकारी बनाने CMO के आदेश पर कार्यालय पहुंचा था बाबू@@@@@@@@@@@@@@@@      घरघोड़ा के नगर पँचायत में निलंबित बाबू...

● घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने छह घंटे में दोनों आरोपियों को धर दबोचा, भेजा गया रिमांड पर

 थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज छह घंटे में सुलझा लिया है। बुधवार...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest