Thursday, October 1, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

अब जांच के लिए न निजी लैब की दौड़, न जेब पर बोझ-अटल आरोग्य लैब बनी संजीवनी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

अब जांच के लिए न निजी लैब की दौड़, न जेब पर बोझ-अटल आरोग्य लैब बनी संजीवनी

*134 प्रकार की जांच निशुल्क, डिजिटल माध्यम से रिपोर्ट की सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ी भरोसे की तस्वीर*

*अमन नायक बोले-अब अस्पताल में ही जल्दी और निःशुल्क मिल रही सुविधा*

रायगढ़, 1 सितम्बर 2026/ कभी जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों का रुख करना, भारी खर्च उठाना और रिपोर्ट के लिए इंतजार करना आम मरीजों की मजबूरी थी। अब सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अटल आरोग्य लैब की सुविधा इस स्थिति को बदल रही है। लगभग 134 प्रकार की विभिन्न चिकित्सा जांचों की निःशुल्क सुविधा और डिजिटल माध्यम से रिपोर्ट उपलब्ध होने से मरीजों को समय और धन दोनों की बचत हो रही है। रायगढ़ निवासी अमन नायक इसका प्रत्यक्ष अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि बुखार की शिकायत के बाद वे जिला अस्पताल में रक्त जांच कराने पहुंचे। यहां अटल आरोग्य लैब के माध्यम से उन्हें आवश्यक जांच की सुविधा मिली। उन्होंने बताया कि लैब में विभिन्न प्रकार की जांचें उपलब्ध हैं और रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से प्राप्त करने की सुविधा भी दी जा रही है।
           अमन नायक के लिए यह अनुभव इसलिए भी खास रहा, क्योंकि पहले जांच कराने के दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि उस समय जांच के लिए इधर-उधर जाना पड़ा और रिपोर्ट मिलने में भी काफी समय लगा। वहीं अब अटल आरोग्य लैब के माध्यम से जांच प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो गई है।

*निःशुल्क जांच से निजी पैथोलॉजी का खर्च हुआ कम*

अमन नायक बताते हैं कि पहले निजी संस्थानों में रक्त जांच कराने पर उन्हें काफी राशि खर्च करनी पड़ती थी। अटल आरोग्य लैब में निःशुल्क जांच की सुविधा मिलने से अब यह आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने लैब के स्टाफ और चिकित्सकों के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में ही जांच और उपचार से संबंधित आवश्यक सुविधा मिल रही है। इससे मरीजों को निजी क्षेत्र में जाने की जरूरत कम हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अटल आरोग्य लैब की पहल को आम लोगों के लिए उपयोगी बताया।

*समय पर जांच से उपचार में भी तेजी*

अटल आरोग्य लैब का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक और विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए आवश्यक जांच अपने जिले और नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही मिल सके। जांच प्रक्रिया को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के साथ रिपोर्ट को डिजिटल माध्यम से मरीजों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इससे मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल आने की आवश्यकता कम होती है। समय पर रिपोर्ट उपलब्ध होने से चिकित्सकों को उपचार संबंधी निर्णय लेने में भी सुविधा मिलती है।

*ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची आधुनिक जांच सुविधा*

अटल आरोग्य लैब की सुविधा केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के विभिन्न सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक इसका विस्तार किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय रायगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा, लोईंग, पुसौर, तमनार, खरसिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिंजकोट, किरोड़ीमल नगर, कोड़ातराई, मिड़मिड़ा, बंगुरसिया, छपोरा, डूमरपाली, जामगांव, नंदेली, नवरंगपुर, पुटकापुरी, संबलपुरी और सिसरिंगा में अटल आरोग्य लैब की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को आवश्यक जांच के लिए रायगढ़ शहर अथवा निजी पैथोलॉजी सेंटरों तक जाने की जरूरत कम हो रही है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए निःशुल्क जांच की यह सुविधा बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अटल आरोग्य लैब के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में जांच सुविधाओं का विस्तार न केवल मरीजों का खर्च कम कर रहा है, बल्कि समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल उन्नयन हेतु भूमि चिन्हांकन के लिए सुबह 6 बजे निरीक्षण में निकले कलेक्टर श्री गोयल….

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल उन्नयन हेतु भूमि चिन्हांकन के लिए सुबह 6 बजे निरीक्षण में निकले कलेक्टर श्री गोयल.... *मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में होना है सुविधाओं...

मामूली झगडा विवाद पर युवक की हत्या, कोतरारोड पुलिस ने मुख्य आरोपी और सहयोगी को किया गिरफ्तार…

*प्रेस विज्ञप्ति*मामूली झगडा विवाद पर युवक की हत्या, कोतरारोड पुलिस ने मुख्य आरोपी और सहयोगी को किया गिरफ्तार... *30 अक्टूबर, रायगढ़* । आज दोपहर थाना...

रायगढ़ में 169 पटवारियों का हुआ एक साथ ट्रांसफर*कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर सभी अनुभाग में जारी हुए आदेश

रायगढ़ में 169 पटवारियों का हुआ एक साथ ट्रांसफर*कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर सभी अनुभाग में जारी हुए आदेश *9 अप्रैल को ट्रांसफर...

जिले में 3244 शिक्षार्थियों ने दी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा

जिले में 3244 शिक्षार्थियों ने दी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा निर्धारित लक्ष्य से 744 अधिक शिक्षार्थियों ने परीक्षा में लिया हिस्सा, जिला...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest