Thursday, October 1, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

स्थाई वारंटियों के खिलाफ जशपुर पुलिस चला रही है विशेष अभियान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

➡️ स्थाई वारंटियों के खिलाफ जशपुर पुलिस चला रही है विशेष अभियान
➡️ दिनांक 23 .09.26 से अब तक 13 स्थाई वारंट तामील
➡️ पत्थलगांव पुलिस ने 08 स्थाई वारंट तामील करते हुए,लंबे समय से फरार 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
➡️ एक वारंटी के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रकरणों में स्थायी वारंट थे लंबित
➡️ एक स्थायी वारंटी की मृत्यु हो चुकी होना पाया गया
➡️ चौकी कोतबा पुलिस के द्वारा 02 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया है,
➡️ पूर्व में थाना लोदाम द्वारा 01, सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा 01, थाना फरसाबहार पुलिस के द्वारा 01 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर किया जा चुका है न्यायालय पेश
➡️ न्यायालय से जारी लंबित वारंटों की तामिली के लिए जशपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी ---00---

➡️जिले में माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एवं अन्य लंबित वारंटों की तामिली तथा लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस द्वारा ऐसे आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही है, जो विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए अथवा लंबे समय से फरार चल रहे हैं। ऐसे आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किए गए हैं। जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 23 .09.26 से अब तक अलग अलग थाना क्षेत्रों में 13 स्थाई वारंट को तामील किया गया है।
इसी क्रम में थाना
पत्थलगांव पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की लगातार पतासाजी करते हुए कुल 08 स्थायी वारंटों की तामिली की गई। कार्यवाही के दौरान 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जबकि एक वारंटी के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रकरणों में स्थायी वारंट जारी थे। इसके अतिरिक्त एक स्थायी वारंटी की मृत्यु हो चुकी होना पाया गया, जिसके संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

➡️ गिरफ्तार स्थायी वारंटियों का विवरण

  1. शैलेश कुमार भगत

थाना पत्थलगांव के अपराध क्रमांक 202/2022, प्रकरण क्रमांक 511/2022 में धारा 420, 467, 468, 120(बी), 471 एवं 341 आईपीसी के तहत माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।

आरोपी शैलेश कुमार भगत, पिता बसिया राम, उम्र लगभग 31 वर्ष, निवासी केवकहार/परसापारा के विरुद्ध जारी स्थायी वारंट की तामिली करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

  1. जुगेश्वर यादव

धारा 138 निगो एक्ट के प्रकरण में आरोपी जुगेश्वर यादव, पिता परमानंद यादव, निवासी ग्राम कंधार, पत्थलगांव, जिला जशपुर के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी कर वारंट की तामिली की गई तथा उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

  1. राजू कुजूर

आरोपी राजू कुजूर, पिता बलमत कुजूर, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी चिडरापारा, पत्थलगांव, जिला जशपुर के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रकरणों में स्थायी वारंट जारी थे।

  • अपराध क्रमांक 197/2022, प्रकरण क्रमांक 529/2022, धारा 457, 380, 34 आईपीसी।
  • अपराध क्रमांक 195/2022, प्रकरण क्रमांक 530/2022, धारा 457, 380, 34 आईपीसी।

थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा दोनों प्रकरणों में जारी स्थायी वारंटों की तामिली करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

  1. मोहन उर्फ गुन्नू यादव

प्रकरण क्रमांक 1037/2024, अपराध क्रमांक 03/2022, धारा 457, 380, 379, 34 भा.दं.वि. के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।

थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा आरोपी मोहन उर्फ सुन्नु यादव की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

  1. मयंक रोहिला

प्रकरण क्रमांक 970/2024, अपराध क्रमांक 120/2024, धारा 294, 506, 323 भा.दं.वि. के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।

थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा आरोपी मयंक रोहिला की पतासाजी कर स्थायी वारंट की तामिली की गई तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

  1. निरंजन एक्का

प्रकरण क्रमांक 856/2025, अपराध क्रमांक 17/2025, धारा 28, 125(ए), 125(बी) के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।

आरोपी निरंजन एक्का, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी कटंगतरई की थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

🔹 एक स्थायी वारंटी रामू मिंज ,प्रकरण क्रमांक 270/2020, अपराध क्रमांक 217/2020, छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 4,5,6,10के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था,की मृत्यु हो चुकी होना पाया गया

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा स्थायी वारंटों की तामिली के लिए लगातार वारंटियों की पतासाजी की गई।

अभियान के दौरान एक प्रकरण में संबंधित स्थायी वारंटी की मृत्यु हो चुकी होना पाया गया। पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार चौकी कोतबा पुलिस के द्वारा दो स्थाई वारंटी क्रमशः वेदलाल सिदार निवासी घोघरा, चौकी कोतबा प्रकरण क्रमांक 254/21 धारा 342,394,34 भा द वि व विजय चौहान निवासी कोतबा प्रकरण 316/22 धारा 294,506(बी),323,324 के मामले में वारंटी थे को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया गया है।

➡️ डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा—
“जशपुर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी स्थायी एवं अन्य लंबित वारंटों की तामिली को प्राथमिकता देते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों के संभावित ठिकानों की जानकारी एकत्रित कर उनकी लगातार पतासाजी की जा रही है। न्यायालय से जारी लंबित वारंटों की तामिली के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।” ---00---

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

⏺️ बकरी चोरी करते रंगे हाथ दबोचा गया कुख्यात बादी (नट) गिरोह का सदस्य अनीष खान,….

*💥 दिनांक 04.06.26💥*⏺️ बकरी चोरी करते रंगे हाथ दबोचा गया कुख्यात बादी (नट) गिरोह का सदस्य अनीष खान,....*⏺️ सीतापुर से लोदाम क्षेत्र में साथियों...

मेडिकल की आड़ में कथित अवैध क्लीनिक! गंझियाडीह में ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ का आरोप, शिकायत के बाद संचालक की धमकी से मचा...

मेडिकल की आड़ में कथित अवैध क्लीनिक! गंझियाडीह में ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ का आरोप, शिकायत के बाद संचालक की धमकी से मचा...

कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार

➡️कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार➡️ सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के...

केराकछार धान संग्रहण केंद्र पत्थलगांव जिला जशपुर छग से आज कि बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां के सभी दैनिक कर्मचारी...

केराकछार धान संग्रहण केंद्र पत्थलगांव जिला जशपुर छग से आज कि बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां के सभी दैनिक कर्मचारी...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest