Monday, October 5, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



🚨 *बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद*

🚨  *चोरी की स्कूटी पर सवार होकर फिर वाहन चोरी की फिराक में घूम रहे थे आरोपी, पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा*

🚨  *बाइक चोर गिरोह में दो सगे और चचेरा भाई शामिल, आरोपियों से करीब 3 लाख की संपत्ति बरामद*

🚨  *बरामद एक बाइक पर दुर्ग जिले में चोरी का एफआईआर होने की सशक्त ऐप से मिली जानकारी*

🚨  *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों को वाहन चोरी में कोर्ट पेश कर भेजा जेल*

   *रायगढ़, 5 अक्टूबर* । जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार जांच करने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

           इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की स्कूटी पर सवार होकर दोबारा वाहन चोरी की तलाश में घूम रहे तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से एक बुलेट, एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक एन.एक्स.जी. मोटरसाइकिल समेत कुल 4 चोरी के दुपहिया वाहन, करीब 3 लाख रुपये कीमत के बरामद किए गए हैं। बरामद बुलेट वाहन के संबंध में जांच करने पर उसके थाना सुपेला, दुर्ग में चोरी का अपराध दर्ज होना भी सामने आया है।

     जानकारी के अनुसार दिनांक 19 सितंबर 2026 को प्रार्थी सुनील शर्मा पिता भादरदत्त शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, घरघोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 18 सितंबर 2026 की दोपहर उसके घर के सामने खड़ी उसकी टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-13-AV-9139 चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 292/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान 03 अक्टूबर 2026 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने चोरी गई टीवीएस जुपिटर स्कूटी पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मिलन दास महंत, हरिशंकर महंत एवं कन्हैया दास महंत बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी की स्कूटी लेकर क्षेत्र में दोबारा मोटरसाइकिल चोरी करने के लिए रेकी कर रहे थे।

    पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर वाहन चोरी के पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी मिलन दास महंत ने बताया कि उसका छोटा भाई हरिषंकर महंत मोटरसाइकिल मैकेनिक है, जबकि कन्हैया दास महंत उसका बुआ का लड़का है और सक्ती क्षेत्र में ड्रायवरी का काम करता है। मोटरसाइकिल के कल-पुर्जों एवं वाहनों की जानकारी होने के कारण तीनों ने आपस में मिलकर वाहन चोरी कर उन्हें बेचकर पैसे कमाने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मई 2026 में बरभौना चौक, छाल के पास से एक एन.एक्स.जी. मोटरसाइकिल चोरी की थी। करीब तीन माह पूर्व घरघोड़ा के नवापारा चौक में चाबी लगी हालत में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए थे। करीब दो माह पूर्व बोजिया, छाल स्थित मस्जिद के पास से हीरो स्प्लेंडर प्लस एवं एन.एक्स.जी. मोटरसाइकिल चोरी की। इसके बाद दिनांक 18 सितंबर 2026 को घरघोड़ा में एक घर के बाहर चाबी लगी हालत में खड़ी टीवीएस जुपिटर स्कूटी को चोरी कर लिया। दिनांक 03 अक्टूबर को इसी चोरी की स्कूटी पर सवार होकर तीनों फिर वाहन चोरी की तलाश में घूम रहे थे, तभी पुलिस की वाहन जांच के दौरान पकड़ में आ गए।

     आरोपियों के कब्जे से बरामद बुलेट वाहन को सशक्त मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक करने पर उसके संबंध में थाना सुपेला, जिला दुर्ग में वाहन चोरी का अपराध दर्ज होना पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल चार दुपहिया वाहन, अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. मिलन दास महंत पिता मोतीदास महंत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पुसल्दा, थाना छाल, जिला रायगढ़।
2. हरिशंकर महंत पिता मोतीदास महंत, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पुसल्दा, थाना छाल, जिला रायगढ़।
3. कन्हैया दास महंत पिता रामप्रवेश महंत, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, महंत मोहल्ला, डभरा, थाना डभरा, जिला सक्ती।

        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में घरघोड़ा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक हरीश पटेल, उद्धव पटेल एवं स्थानीय पुलिस सहयोगी कालिया गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस**वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण*

*जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस**वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण* *शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने...

छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी….

छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी.... रायगढ़, 2 नवम्बर 2024/ सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा...

धान खरीदी का महापर्व 15 नवंबर से शुरू, तैयारियां पूरी -कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया केंद्रों का निरीक्षण…

धान खरीदी का महापर्व 15 नवंबर से शुरू, तैयारियां पूरी -कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया केंद्रों का निरीक्षण... *धनागर-कोतरा एवं कोड़ातराई धान खरीदी केंद्रों...

सब्जी दुकान की आड़ में शराब बिक्री, पुलिस ने दबिश देकर 15 लीटर कच्ची शराब की बरामद….

● सब्जी दुकान की आड़ में शराब बिक्री, पुलिस ने दबिश देकर 15 लीटर कच्ची शराब की बरामद....        *30 नवबंर, रायगढ़* । थाना प्रभारी...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest