Tuesday, August 4, 2026

अघरिया समाज क्षेत्र लैलूंगा का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ…

अघरिया समाज क्षेत्र लैलूंगा का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ…



अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र लैलूंगा में आदरणीय श्री क्षमेश्वर पटेल ‌(पूर्व जज)  विशेष अतिथि, श्री दिनेश चौधरी केंद्रीय कोषाध्यक्ष, श्री बिहारी लाल पटेल केंद्रीय महासचिव, जदुमणी पटेल अध्यक्ष लैलूंगा एवं उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं, महिलाओं, युवाओं की गरिमामय उपस्थिति में वार्षिक सम्मेलन (बालसभा) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
      सर्वप्रथम इष्टदेव भगवान श्री कृष्ण जी के चित्र पर सामाजिक बंधुओं व अतिथियों द्वारा फूल माला चढ़ाकर पूजा वंदना की गई। तत्पश्चात आसन ग्रहण कर अतिथियों का स्वागत पुष्पहार बैच लगाकर गमछा देकर सम्मानित किया गया।
     मंच संचालन क्षमानिधी पटेल ने किया।
      घरघोड़ा क्षेत्र के अध्यक्ष श्री नरेश पटेल ने अपने उद्बोधन में भोजन व्यवस्था की तारीफ की वित्तीय कोस व  संरक्षक सदस्य बढ़ाने की बात कही लैलूंगा क्षेत्र में पांच सामाजिक भवन होने पर गौरवान्वित महसूस किए इसी कड़ी में श्री राजेश नायक अध्यक्ष रायगढ़ ग्रामीण ने भी समाज की परंपरा बनाए रखने की बात कही। व श्री प्रभु शंकर नायक अध्यक्ष पत्थलगांव ने युवाओं को रोजगार के लिए व्यापार की ओर अग्रसर होने की बात कही और केंद्रीय महासचिव श्री बिहारी लाल पटेल ने समाज की संविधान का पालन करने और कराने की बात कही। विशेष अतिथि श्री क्षमेश्वर पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे समाज के परंपरा रहन-सहन खान पान पूजा पाठ इन सबको अपने बच्चों को सिखाएं और बताएं कि हमारे समाज की पहचान इसी से है। और केंद्रीय प्रतिनिधि भूषण पटेल हर साल 13 सौ समाज को देने की बात कही इसके लिए धन्यवाद कहा और ऐसे ही कर्मचारी व पेंशनरों को सामने आने की बात कही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय समिति लैलूंगा के अध्यक्ष जदुमणी पटेल एवं कार्यकारिणी, परिक्षेत्र रायगढ़, तमनार, घरघोड़ा पत्थलगांव के अध्यक्ष एवं उनके कार्यकारिणी उपस्थित समस्त सामाजिक बंधुओं महिलाओं एवं युवाओं व ग्राम खैरबाहर के सामाजिक आयोजन कर्ताओं, आप सभी को बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में तकनीकी शिक्षा का नया द्वार: शिवाय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का शुभारंभ…

लैलूंगा में तकनीकी शिक्षा का नया द्वार: शिवाय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का शुभारंभ... लैलूंगा/कुंजारा, छत्तीसगढ़ के लैलूंगा क्षेत्रवासियों के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में...

बिग ब्रेकिंग/ सिसिरिंगा जंगल में संदिग्ध हालात में मिला शव, फैली सनसनी….पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार की लाश...

बिग ब्रेकिंग/ सिसिरिंगा जंगल में संदिग्ध हालात में मिला शव, फैली सनसनी....पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार की लाश...

झगरपुर में शक्ति प्रदर्शन! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया विकास का महाघोष — लैलूंगा को मिली करोड़ों की सौगात….

झगरपुर में शक्ति प्रदर्शन! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया विकास का महाघोष — लैलूंगा को मिली करोड़ों की सौगात.... रिपोर्ट ~ तेज  साहू लैलूंगा झगरपुर...

खेत में जंगली सूअर पकड़ने के लिए बिछाए गए अवैध बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही जान...

रायगढ़ । लैलूंगा थाना क्षेत्र के भेलवाटोली गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की मौत हो गई। खेत...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest