Tuesday, August 4, 2026

तमनार पुलिस ने बाइक चोरी का पर्दाफाश किया, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसायकल बरामद…

तमनार पुलिस ने बाइक चोरी का पर्दाफाश किया, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसायकल बरामद…

    *रायगढ़, 13 नवंबर* । तमनार पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए मोटरसायकल चोरी के मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा है।
     जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली कि गोहड़ीडीपा तमनार के पास कुछ युवक चोरी की मोटरसायकल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गोहड़ीडीपा में दबिश दी। वहां एक युवक मोटरसायकल के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम गजानंद राठिया बताया, लेकिन मोटरसायकल के संबंध में गोलमोल जवाब देने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बाइक होने की बात स्वीकार की।
      गजानंद राठिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों रूपेश राठिया और मिथिलेश राठिया के साथ मिलकर उरबा, लारीपानी और पूंजीपथरा क्षेत्र से बाइक चोरी की घटनाएं अंजाम देता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसायकल जब्त कीं, जिनमें पल्सर बाइक 125 सीसी क्रमांक CG 13 AP 2420 शामिल है, जो ग्राम उरबा से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 267/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
     तमनार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक विपिन पटेल और अमरदीप एक्का की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की जांच की जा रही है और उनसे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

*गिरफ्तार आरोपी*
01. गजानंद राठिया पिता मोहित राठिया उम्र 28 साल
02. रूपेश राठिया पिता विष्णु राठिया उम्र 19 साल 
03. मिथिलेश राठिया पिता महेत्तर राठिया उम्र 20 साल सभी ग्राम बनेकेला थाना लैलुगां जिला रायगढ़

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

खबर प्रकाशन से बौखलाए तहसीलदार और जमीन दलालों ने दी पत्रकार के हत्या की सुपारी — एक तथाकथित पत्रकार बना सुपारी किलर…

खबर प्रकाशन से बौखलाए तहसीलदार और जमीन दलालों ने दी पत्रकार के हत्या की सुपारी — एक तथाकथित पत्रकार बना सुपारी किलर... पत्रकार प्रशान्त पाण्डेय...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया 51 महतारी सदनों का वर्चुअल लोकार्पण, रायगढ़ जिले में भी तीन महतारी सदन समर्पित…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया 51 महतारी सदनों का वर्चुअल लोकार्पण, रायगढ़ जिले में भी तीन महतारी सदन समर्पित... *गढ़उमरिया में आयोजित कार्यक्रम में...

नाबालिग बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

नाबालिग बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार... *रायगढ़, 11 जनवरी* ।कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका...

जिले में विस्फोटकों के परिवहन, भंडारण और उपयोग में कहीं भी सुरक्षा मानकों से कोई समझौता बिलकुल नहीं होना चाहिए-कलेक्टर श्री गोयल…

जिले में विस्फोटकों के परिवहन, भंडारण और उपयोग में कहीं भी सुरक्षा मानकों से कोई समझौता बिलकुल नहीं होना चाहिए-कलेक्टर श्री गोयल... *कलेक्टर श्री गोयल...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest