Monday, August 3, 2026

अवैध शराब परिवहन पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब रेड में 45 पाव देशी प्लेन व बाइक जब्त…

अवैध शराब परिवहन पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब रेड में 45 पाव देशी प्लेन व बाइक जब्त…

     *रायगढ़, 27 नवंबर* । जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार 26 नवंबर 2025 को एक और कार्रवाई करते हुए 45 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम अवैध शराब और जुआ–सट्टा की पतासाजी के लिए ग्राम पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान ग्राम कोडातराई में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में शराब लेकर अवैध बिक्री के लिए निकलने वाला है। सूचना की पुष्टि पर टीम ने तुरंत कोडातराई–पुसौर रोड तिराहा के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दी।
         थोड़ी देर बाद संदिग्ध स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-BA-8876 से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम बजरंग निषाद, पिता स्व. बुंदराम निषाद, उम्र 46 वर्ष, निवासी बालपुर चंद्रपुर, थाना चंद्रपुर जिला सक्ती बताया। बाइक के आगे रखे थैले की तलाशी लेने पर 45 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। आरोपी शराब के स्रोत और परिवहन के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
        पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत 3,600 रुपये) तथा परिवहन में प्रयुक्त पुरानी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 15,000 रुपये) को जब्त कर कुल 18,600 रुपये का माल जब्ती में लिया। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है।
        इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में एएसआई राजेंद्र पटेल और आरक्षक शशिभूषण की विशेष भूमिका रही।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

सुशासन तिहार: प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण को लेकर की समीक्षासुशासन तिहार का दूसरा चरण शुरू, आवेदनों का किया...

सुशासन तिहार: प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण को लेकर की समीक्षासुशासन तिहार का दूसरा चरण शुरू, आवेदनों का किया...

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ लैलूंगा💥थाना लैलूंगा में बड़ा फेरबदल — गिरधारी साव बने नए थाना प्रभारी, रोहित बंजारे का हुआ तबादला रायगढ़ रक्षित केंद्र..

💥बिग ब्रेकिंग न्यूज़ लैलूंगा💥थाना लैलूंगा में बड़ा फेरबदल — गिरधारी साव बने नए थाना प्रभारी, रोहित बंजारे का हुआ तबादला रायगढ़ रक्षित केंद्र.. लैलूंगा। थाना...

खरसिया पुलिस की अवैध  शराब पर छापेमार कार्रवाई : ग्राम चारपारा में 10.5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार, शराब बनाने की सामग्री...

● खरसिया पुलिस की अवैध  शराब पर छापेमार कार्रवाई : ग्राम चारपारा में 10.5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार, शराब बनाने की...

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी….

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.... *वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा निर्माण कार्यों में...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest