Wednesday, June 3, 2026
spot_img

ग्राम चिंगारी, दियागढ़ की उस भक्तिमय शाम में जहाँ श्री राम कथा का दूसरा दिन श्रद्धा और आनंद से भरपूर रहा।


मुख्य यजमान, ग्राम पंचायत दियागढ़ के सरपंच पोथीराम सिदार ने आचार्य गणेश मिश्रा और केयूरभूषण तिवारी के सान्निध्य में विधि-विधान से गणपति पूजन, कलश स्थापना और नवग्रह हवन संपन्न कराया। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ से छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी राजकुमारी तिवारी शास्त्री ने जब माता सती का प्रसंग सुनाया तो हर कोई भाव-विभोर हो गया। उन्होंने बताया कि अभिमानवश माता सती ने कूंभज ऋषि से श्री राम कथा नहीं सुनी और राम पर संदेह कर बैठीं। बिना बुलावे पिता के यज्ञ में जाने पर जब शंकर और अपना अपमान सह न सकीं, तो योग अग्नि से शरीर त्याग दिया।

पर कथा यहीं नहीं रुकी… माता सती ने पुनः जन्म लिया और फिर हर-गौरी का विवाह बड़े आनंद से संपन्न हुआ। हिमाचल ने कन्यादान किया, भगवान विष्णु समेत सभी देवी-देवताओं ने उपहार भेंट किए, और ब्रह्मा ने वेदोक्त रीति से विवाह कराया।

विवाह का उत्सव ऐसा सजा कि भक्त झूम उठे। ओडिया भजनों और छत्तीसगढ़ी विवाह गीतों पर पूरा पंडाल नाच उठा।

इस पावन अवसर पर सरपंच पोथीराम सिदार, कान्हु गुप्ता, प्रमीश विश्वाल, नत्थुराम सिदार, भीम सिदार, नंदकुमार यादव, डॉ प्रकाश, विश्वास समेत समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने श्री राम जी की जीवन गाथा का श्रवण किया और किशोरी राजकुमारी तिवारी शास्त्री का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त किया।

चिंगारी में भक्ति की ये चिंगारी, अब हर मन में राम नाम का उजाला कर रही!

🖋️रोहित कुमार चौहान /न्यूज़ एडिटर&चीफ/8103692477

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

पिकनिक से लौटते समय पलटा छोटा हाथी वाहन, 7 युवक घायल, 3 की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकनिक से लौट रहे युवकों से भरा छोटा हाथी...

“गरीबी को हराया, 510 अंक से रचा इतिहास… लैलूंगा बनेकेला की बेटी हुलेश्वरी राठिया ने किया कमाल”

लैलूंगा विकासखंड से एक गर्व करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक गरीब परिवार की बेटी ने 10वीं बोर्ड में 510 अंक...

भकुर्रा में हाथियों का कहर 15 हाथियों के दल ने मचाई तबाही – घरों पर हमला, ग्रामीणों में दहशत, रात भर दहाड़ती रही जंगल...

भकुर्रा क्षेत्र में जंगल से निकलकर आए लगभग 15 हाथियों के विशाल झुंड ने देर रात कहर बरपा दिया। हाथियों ने गांव के एक...

केंद्रीय बजट 2026-27 में विकसित भारत का मजबूत आधार-मोहित जाटवर भाजपा नेता

लैलूंगा पत्रकार/रोहित कुमार चौहानरायगढ़। भाजपा नेता मोहित जाटवर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27...

LAILUNGA NEWS

लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत… ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ में सैकड़ों किसान हुए शामिल”

*संपादक: तेज साहू*  *स्थान: लैलूंगा, रायगढ़*"लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत... 'सिरी विकास मित्र गोष्ठी' में सैकड़ों किसान हुए शामिल"लैलूंगा में आज खेती-किसानी को...
Latest