Saturday, June 13, 2026
spot_img

⏺️ बकरी चोरी करते रंगे हाथ दबोचा गया कुख्यात बादी (नट) गिरोह का सदस्य अनीष खान,….


*💥 दिनांक 04.06.26💥*

⏺️ बकरी चोरी करते रंगे हाथ दबोचा गया कुख्यात बादी (नट) गिरोह का सदस्य अनीष खान,….
*⏺️ सीतापुर से लोदाम क्षेत्र में साथियों के साथ वाहन से बकरी चोरी करने आया था अनीष खान,*
*⏺️ अनीष खान के अन्य 02 साथीगण रात्रि में मौका पाकर वाहन से फरार हो गये, सघन पतासाजी जारी,*
*⏺️ आरोपियों के विरूद्ध थाना लोदाम में अप.क्र. 38/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज।*
*⏺️ आरोपी के कब्जे से चोरी किया 01 नग बकरी, घटना में प्रयुक्त टांगी, मोबाईल, टार्च, टेप इत्यादि जप्त,*
*⏺️ आरोपी के विरूद्ध अन्य थाना में भी अपराध दर्ज, बारीकी से जाॅंच की जा रही है।*

गिरफ्तार आरोपी का नाम:-
*1. अनीष खान उर्फ गोल्डन उम्र 25 साल निवासी टुकूपारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा (छ.ग.)*

—00—
     
                                            ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी किषुन राम उम्र 35 साल निवासी लोदाम बैगाटोली ने दिनांक 03.06.2026 को थाना लोदाम में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने घर में 09 नग बकरा/बकरी पालकर रखा है, उक्त बकरा/बकरी को दिनांक 02.06.2026 की रात्रि में उसके घर के गोहार में बांधकर रखा था एवं रात्रि में अपने घर में सो गया। उसी रात्रि में लगभग 02 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके घर के बाहर एक गाड़ी काफी देर से खड़ा है, जिसमें से 02-03 तीन लोग उतरकर ईधर-उधर घूम रहे हैं, थोड़ा देख लो। पड़ोसी के यह कहने पर घर के कमरे से बाहर निकलने लगा तो देखा कि उसके घर के दूसरे कमरे का दरवाजा खुला है, एवं वहां रखे पेटी/अलमारी इत्यादि का ताला तोड़कर सामान इत्यादि को बिखरा छोड़ दिया गया है, कमरे से किसी प्रकार का सामान चोरी नहीं हुआ था। तब प्रार्थी ने अपने घर के गोहार में जाकर देखा कि वहां का दरवाजा टूटा हुआ है एवं वहा से 01 नग बकरा कीमती 10 हजार रू. एवं 01 नग बकरी कीमती 07 हजार रू. को कोई ले जा चुका था। घर के बाहर आने पर ग्रामीणों के आवाज आने पर मौके पर जाकर देखा कि ग्राम कोटवार एवं अन्य व्यक्ति एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़कर रखे थे जिसे पूछने पर अपना नाम अनीष खान नाम बताया, उसके कब्जे से छिपाकर रखे 01 नग बकरी एवं चोरी करने में प्रयुक्त सामान इत्यादि को जप्त किया गया। अनीष खान के साथीगण कार से भाग गये। ग्रामीणों द्वारा उक्त व्यक्ति को लोदाम थाना के सुपूर्द कर दिया गया।
                                                    ➡️पूछताछ में आरोपी अनीष खान ने अपने को कुख्यात बादी (नट) गिरोह का सदस्य होना बताया है एवं सीतापुर से कार से अपने साथियों के साथ चोरी करने आना बताया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 04.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  
                                                    🚨 डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि — “सीतापुर क्षेत्र निवासी कुख्यात बादी (नट) गिरोह के एक सदस्य को लोदाम क्षेत्र में चोरी करते समय जागरूक ग्रामीणों के सहयोग से रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके अन्य साथियों की सघन तलाश एवं पतासाजी की जा रही है तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में अपराध दर्ज हैं। सभी प्रकरणों की बारीकी से जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”
—00—

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

➡️ धान कोचियों पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, फिर पकड़ा दो ट्रक व एक पिकअप से 238 क्विंटल धान…

*💥दिनांक 05.12.2025💥*➡️ धान कोचियों पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, फिर पकड़ा दो ट्रक व एक पिकअप से 238 क्विंटल धान... *➡️पैट्रोलिंग दौरान मुखबिर की...

लैलूंगा में शिक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: बरडीह स्कूल में जड़ा ताला, BEO के खिलाफ भड़का जनआक्रोश!

लैलूंगा में शिक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: बरडीह स्कूल में जड़ा ताला, BEO के खिलाफ भड़का जनआक्रोश!लैलूंगा/बरडीह। लैलूंगा विकासखण्ड की शिक्षा व्यवस्था...

पत्रकारों पर नोटिस और मानहानि कार्रवाई के विरोध में संगठनों का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन….

पत्रकारों पर नोटिस और मानहानि कार्रवाई के विरोध में संगठनों का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन.... जशपुर।मुख्यमंत्री के गृह ज़िले जशपुर में पत्रकारों पर...

रेंगती न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था की दुखद सच्चाई ,13 महीने बाद भी जांच अधूरी, पटवारी बिना नक्शा पहुंचे।

रेंगती न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था की दुखद सच्चाई ,13 महीने बाद भी जांच अधूरी, पटवारी बिना नक्शा पहुंचे।गरीब की फरियाद को रौंदती व्यवस्था ......

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest