Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार गांजा तस्कर चन्द्रमणी यादव गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल i20 कार भी जब्त

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



🚨  *ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार गांजा तस्कर चन्द्रमणी यादव गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल i20 कार भी जब्त*

🚨  *सक्रिय सूचनातंत्र पर एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी तक पहुंची पूंजीपथरा पुलिस*

🚨  *गांजा तस्कर चन्द्रमणी यादव के दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल*

🚨  *आरोपी को कोर्ट पेश कर भेजा जेल, ऑपरेशन क्लीन हंट में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में लगातार मिल रही सफलता*

🚨  *एसएसपी शशि मोहन सिंह —  ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में फरार आरोपियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी*

     *29 जुलाई, रायगढ़*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत पूंजीपथरा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के मामले में कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी चन्द्रमणी उर्फ चिंतामणी यादव (35 वर्ष), निवासी सोनपुर, थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त i20 कार क्रमांक CG13BH5917 भी पुलिस ने जब्त कर ली है। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में आरोपी के दो साथियों को पूंजीपथरा पुलिस ने 23 अप्रैल 2026 को गांजा तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जबकि चन्द्रमणी पुलिस घेराबंदी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।

               23 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम तुमीडीह महुआ चौक, पठान कॉलोनी के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की थी। मौके पर i20 कार में बैठे दो आरोपियों खिरोधर यादव (जिला जशपुर) एवं पुरुषोत्तम यादव (ग्राम तुमीडीह) को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीसरा आरोपी चन्द्रमणी यादव कार लेकर फरार हो गया था। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.728 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत ₹24,500 तथा बिक्री की ₹5,000 नगद राशि जब्त की गई थी। कुल ₹29,500 की जप्ती कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

         विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी पुरुषोत्तम यादव ने खुलासा किया कि फरार हुआ व्यक्ति चन्द्रमणी उर्फ चिंतामणी यादव ही था, जो गांजा बिक्री के उद्देश्य से उनके साथ i20 कार में आया था और पुलिस कार्रवाई के दौरान भाग निकला। इसके बाद पूंजीपथरा पुलिस ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य जुटाकर उसकी घटनास्थल पर मौजूदगी प्रमाणित की तथा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत आरोपी के अपने गांव आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद तस्करी में प्रयुक्त i20 कार क्रमांक CG13BH5917 भी जब्त कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

        फरार आरोपी की सफल पतासाजी एवं गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा तथा पूंजीपथरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

      *”रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ केवल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान नहीं, बल्कि अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि कानून से भागकर कोई भी बच नहीं सकता। नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी। अपराधियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई निरंतर और निर्णायक रहेगी।”*

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

पोषण पखवाड़ा में सभी विभाग अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलपोषण पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

पोषण पखवाड़ा में सभी विभाग अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलपोषण पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक रायगढ़, 9 अप्रैल...

साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश

🔸 *साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश*🔸 *15 अगस्त...

छेड़खानी की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल….

●  छेड़खानी की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल....      *19 सिंतबर, रायगढ़* । कल दिनांक 18.09.2024 को एक...

मधुबनपारा में कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 28 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम के साथ एक गिरफ्तार…

●  मधुबनपारा में कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 28 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम के साथ एक गिरफ्तार...            *रायगढ़, 24 जनवरी 2025*...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest