Monday, August 3, 2026

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!



“रोड बना नहीं, पैसा निकल गया!” कुपाकानी पंचायत में विकास कार्य पर बड़ा बवाल, जांच की उठी मांग

चंद्रशेखर जायसवाल की विशेष रिपोर्ट

लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुपाकानी एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। पंचायत के उपसरपंच बाबूलाल ने सरपंच और सचिव पर आश्रित ग्राम मांझी आमा में स्वीकृत सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और सरकारी राशि के कथित गबन का आरोप लगाया है।

उपसरपंच बाबूलाल ने इस संबंध में लैलूंगा के राजस्व अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, मांझी आमा में सीसी रोड निर्माण के लिए ₹2,75,000 की राशि स्वीकृत हुई थी। आरोप है कि निर्माण कार्य किए बिना ही पूरी राशि का आहरण कर लिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई महीने पहले निर्माण के नाम पर बालू और सीमेंट मौके पर डाला गया था, लेकिन सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ। आरोप है कि बाद में वह बालू किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद दोबारा बालू गिराए जाने की भी बात सामने आई है, जिससे ग्रामीणों के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

उपसरपंच का कहना है कि यदि समय रहते मामले की जांच कराई जाती, तो सरकारी राशि के दुरुपयोग को रोका जा सकता था। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच, भुगतान संबंधी दस्तावेजों की जांच तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामला सामने आने के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला होगा और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

हालांकि, इस मामले में सरपंच एवं सचिव का पक्ष सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। अब सभी की निगाहें प्रशासन की जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में आधी रात की रेड!दो झारखंड नंबर की पिकअप से 22 गाय जब्त, दो आरोपी सलाखों के पीछे…

लैलूंगा में आधी रात की रेड!दो झारखंड नंबर की पिकअप से 22 गाय जब्त, दो आरोपी सलाखों के पीछे... लैलूंगा/ बीती रात लैलूंगा पुलिस ने...

लैलूंगा बाजार में दिनदहाड़े चैन स्नेचिंग, महिला ठग गिरोह ने 2 लाख की सोने की चैन उड़ाई…

लैलूंगा बाजार में दिनदहाड़े चैन स्नेचिंग, महिला ठग गिरोह ने 2 लाख की सोने की चैन उड़ाई... लैलूंगा। शनिवार को लैलूंगा बाजार में चोरी की...

🇮🇳 लैलूंगा में “हर घर तिरंगा” का जोश, कोड़ासियां में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का जयघोष 🇮🇳

🇮🇳 लैलूंगा में “हर घर तिरंगा” का जोश, कोड़ासियां में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का जयघोष 🇮🇳 लैलूंगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या...

लैलूंगा के बेहरा पारा वार्ड क्रमांक 8 में सड़क समस्या का निजात नहीं होने पर चुनाव का होगा बहिस्कार

लैलूंगा के बेहरा पारा वार्ड क्रमांक 8 में सड़क समस्या का निजात नहीं होने पर चुनाव का होगा बहिस्कार लैलूंगा के बेहरा पारा वार्ड क्रमांक...

LAILUNGA NEWS

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...

"मां के नाम हरियाली का महाअभियान!" झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...
Latest