Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

*कानून-व्यवस्था, यातायात, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई एवं पार्किंग व्यवस्था की हुई समीक्षा*

रायगढ़, 1 सितम्बर 2026/ जन्माष्टमी पर्व एवं झूला उत्सव के दौरान रायगढ़ शहर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था, यातायात, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समाज प्रमुख एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
           बैठक में एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व रायगढ़ में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। उन्होंने पर्व के दौरान प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। साथ ही समाज प्रतिनिधियों से भी आवश्यक व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर सुझाव लिए गए तथा संबंधित विभागों को समय पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

*मंदिरों में सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर*

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे संचालित अवस्था में रखने तथा उनके डिस्प्ले की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पुलिस विभाग द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़ वाले स्थानों पर अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

*2 से 6 सितंबर तक एकांगी यातायात व्यवस्था*

शहर में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए 2 से 6 सितंबर 2026 तक एकांगी यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। रेल्वे स्टेशन से चक्रधरनगर जाने वाले वाहनों को सुभाष चौक एवं गद्दी चौक से डायवर्ट कर चांदनी चौक अथवा सर्किट हाउस मार्ग से चक्रधरनगर की ओर भेजा जाएगा। वहीं चक्रधरनगर से रेल्वे स्टेशन आने वाले वाहन शहीद चौक, सारंगढ़ चौक एवं मालधक्का रोड होते हुए रेल्वे स्टेशन पहुंच सकेंगे।

*पांच स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था*

श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए मिनी स्टेडियम, रामलीला मैदान, नटवर स्कूल, पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड एवं गांधी गंज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई है। गद्दी चौक, सुभाष चौक, सारंगढ़ चौक, ओवरब्रिज (गोगा राइस मिल), कोष्टापारा तिराहा एवं सिल्वर पैलेस तिराहा पर चार पहिया, दो पहिया एवं ऑटो वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

*मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित होंगे विभिन्न आयोजन*

जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्याम मंदिर एवं गौरीशंकर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना है। प्रशासन ने आयोजन समितियों और समाज प्रमुखों से समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने का आग्रह किया है। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में श्रद्धालु चक्रधरनगर कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 पर संपर्क कर सकते हैं। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

सक्षम योजना से सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ती महिलाएं…

सक्षम योजना से सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ती महिलाएं... *अंजली एवं मालती शुरू करेगी स्वयं का व्यवसाय*रायगढ़, 25 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत...

कुंजारा में शिक्षा-संस्कार का महोत्सव! गुरुकुल DAV स्कूल एवं उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का भव्य वार्षिक उत्सव बना यादगार…

कुंजारा में शिक्षा-संस्कार का महोत्सव! गुरुकुल DAV स्कूल एवं उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का भव्य वार्षिक उत्सव बना यादगार... कुंजारा – गुरुकुल DAV पब्लिक स्कूल कुंजारा...

*जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक*

*जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक* *अभियान के सफल क्रियान्वयन...

● घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोबाइल चोरी का खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत के 19 मोबाइल और नगदी बरामद….

● घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोबाइल चोरी का खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत के 19 मोबाइल और नगदी बरामद.... ● *“स्थानीय...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest