Sunday, October 4, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

चोरी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुसौर पुलिस की कार्रवाई…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

●  चोरी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुसौर पुलिस की कार्रवाई…



      *29 नवंबर, रायगढ़* ।  पुसौर पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम तेतला स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
        घटना की शिकायत ग्राम कोड़ातराई निवासी विकास कुमार गुप्ता ने 22 सितंबर 2024 को पुसौर थाना में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर की रात अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौटे थे। अगली सुबह दुकान पहुंचे तो पाया कि शटर टूटा हुआ है। दुकान से दैनिक उपयोग की वस्तुएं, मिठाइयां, 10,000 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू चोरी हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए 3-4 संदिग्ध दिखाई दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
      पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और पुसौर पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की। पहले कोमल डनसेना को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों जैकी खान, सुमित जायसवाल और सतीश यादव का नाम उजागर किया। इन आरोपियों ने बताया कि चोरी की योजना सतीश यादव की कार (नंबर CG 13 C 8295) में ग्राम तेतला आकर बनाई गई थी। चोरी किए गए सामान, जिनकी कुल कीमत करीब ₹30,000 है, को बरामद कर लिया गया था।
         फरार आरोपी चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू की तलाश में पुलिस जुटी थी, जिसे 28 नवंबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके साथ ही इस चोरी के मामले में सभी आरोपी चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू पिता लक्ष्मी प्रसाद निषाद उम्र 28 साल निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ अब कानून की गिरफ्त में हैं। पुसौर पुलिस की इस सफलता में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे और उनकी टीम की सूझबूझ ने अहम भूमिका निभाई।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

जिले में विस्फोटकों के परिवहन, भंडारण और उपयोग में कहीं भी सुरक्षा मानकों से कोई समझौता बिलकुल नहीं होना चाहिए-कलेक्टर श्री गोयल…

जिले में विस्फोटकों के परिवहन, भंडारण और उपयोग में कहीं भी सुरक्षा मानकों से कोई समझौता बिलकुल नहीं होना चाहिए-कलेक्टर श्री गोयल... *कलेक्टर श्री गोयल...

यातायात डीएसपी ने एनसीसी कैडेट्स को बताए यातायात नियम: सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर….

●  यातायात डीएसपी ने एनसीसी कैडेट्स को बताए यातायात नियम: सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर....        *12 सितंबर, रायगढ़* । सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस...

●  ग्राम छुहीपाली में  चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफतार…

●  ग्राम छुहीपाली में  चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफतार...      *5 अप्रैल, रायगढ़*। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल...

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर रायगढ़ के पत्रकारों में आक्रोश…. 

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर रायगढ़ के पत्रकारों में आक्रोश... घटना में शामिल हत्यारों और षड्यंत्र में शामिल लोगों के...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest