Saturday, June 13, 2026
spot_img

जिले के वरिष्ठ पत्रकार, स्व.विश्वबंधु शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर अस्पताल में फल वितरण, और हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन कर शहर वासियों ने नम आंखों से दी कलमकार को श्रद्धांजलि…

जिले के वरिष्ठ पत्रकार, स्व.विश्वबंधु शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर अस्पताल में फल वितरण, और हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन कर शहर वासियों ने नम आंखों से दी कलमकार को श्रद्धांजलि…




जशपुरनगर:-जिले के वरिष्ठ और चर्चित पत्रकार स्व.विश्वबंधु शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि उनके निवास स्थान जशपुरनगर के तेलीटोली स्थित हनुमान मंदिर में  श्रंद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उनके परिजनों के साथ  शहर के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा समाज सेवा सहित उन तमाम कार्यों को याद किया गया, जो आज भी जिले में मिशाल बनी हुई है।

लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि तीन वर्ष बाद भी उन्हें ऐसा महसूस होता है कि यह कल की बात हैं.और आज भी स्वर्गीय विश्वबंधु शर्मा हमारे बीच किसी न किसी रूप में मौजूद है।
वरिष्ठ अधिवक्ता और वनप्रेमी रामप्रकाश पांडे ने कहा कि 3 वर्ष बाद आज भी वे अपने जीवंत होने की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार और साहित्यिक विचारों में जीवित होते हैं.श्री शर्मा प्रमुख मानवीय गुणों से ओत-प्रोत थे।उनकी सादगी,शालीनता,समाज के प्रति प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी ने लोगों की जीवन शैली बदली है। उनके द्वारा किये गये कार्यों का लोग आज भी अनुशरण करते हैं।

*स्व.विश्वबंधु शर्मा वरिष्ठ पत्रकार,एडवोकेट,साहित्यकार,ग्राउंडजीरो ई न्यूज व संवेदना फाउंडेशन के संस्थापक , वरिष्ठ समाजसेवी*

उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं  एवं  कोरोना काल में जिस जिंदादिली के साथ जनसेवा की वो स्मृतियां आज भी शहर वासियों के स्मृति पटल प जीवंत है लोग आज उन्हें याद कर गमगीन हो जाते हैं.

जशपुरनगर के साथ-साथ जिले के सन्ना में ग्राउंडजीरो ई न्यूज के साथियों ने बस स्टैंड पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.इसके साथ ही अस्पताल में उपचारित मरीजों को फल वितरण कर उन्हें याद किया गया।

उनके अभिन्न मित्रों में शामिल जशपुर निवासी राजेश जैन जो वर्तमान में मनेंद्रगढ़ जिले में शासकीय पद पर कार्यरत है.उन्होंने पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लड डोनेट कर स्व.विश्वबंधु  को याद किया।

इधर जिले के कोतबा में भी ग्राउंडजीरो ई न्यूज की टीम के सदस्यों ने संगोष्ठी सभा का आयोजन कर उन्हें याद किया गया.उन्हें याद करते हुये उनके मित्र बूटा सिंह आरक्षक पुलिस विभाग ने कहा कि ऐसे लोग विरले ही होते है जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है।उन्होंने कहा कि आज भी उनकी तस्वीरों को देखकर आँखे नम हो जाती है.लेकिन जिंदगी छोटे जीये पर सबसे अच्छी जीये और उनकी गुणगान ने ऐसी सुगन्ध फैलाकर गये कि उनकी स्मृति सबके दिलों में रख गये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

यीशु दास किंडो बना खरकटटा पंचायत का सरपंच….

यीशु दास किंडो बना खरकटटा पंचायत का सरपंच.... देवानंद यादव रिपोर्टर खरकटटा गाम पंचायत खरकटटा  तमता  जिला जशपुर छग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा...

कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ऑपरेशन शंखनाद जारी : फिर बचाया 05 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से

*➡️ SSP को मिली थी सूचना,तस्कर स्कॉर्पियो वाहन में लोड कर ले जा रहे है ,गौ वंशों को,**➡️ SSP के निर्देश पर तस्करों को...

*➡️ प्रेम जाल में फंसा, शादी का झांसा दे किया युवती से किया था अनाचार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

  *➡️ मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत**➡️ पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 64 (2)m के तहत...

*➡️ ऑपरेशन मुस्कान: जशपुर पुलिस ने ढूंढ लाई गुम नाबालिक बच्ची को उत्तर प्रदेश से, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान**➡️ मामला थाना बगीचा...

*➡️ ऑपरेशन मुस्कान: जशपुर पुलिस ने ढूंढ लाई गुम नाबालिक बच्ची को उत्तर प्रदेश से, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान**➡️ मामला थाना बगीचा...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest