Saturday, June 13, 2026
spot_img

ईरानी मोहल्ला: सड़क, लाइट और अन्य सुविधाओं की कमी पर अनुराग मित्तल ने मंत्री और कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया….

ईरानी मोहल्ला: सड़क, लाइट और अन्य सुविधाओं की कमी पर अनुराग मित्तल ने मंत्री और कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया…



रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग मित्तल ने रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 34 स्थित ईरानी मोहल्ले की मूलभूत समस्याओं को लेकर वित मंत्री ओ.पी. चौधरी और जिला कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने इस क्षेत्र में सड़क, लाइट और पानी निकासी जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी पर चिंता जाहिर करते हुए तत्काल समाधान की मांग की।

अनुराग मित्तल ने बताया कि छातामुड़ा चौक के पास स्थित ईरानी मोहल्ला बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यहां सड़क की अनुपस्थिति और लाइट की कमी से स्थानीय निवासियों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में जल निकासी न होने से मोहल्ले में कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे डेंगू और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ में औद्योगिक विकास तेजी से हो रहा है, लेकिन ईरानी मोहल्ला जैसे इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। बारिश में जलभराव और अंधेरे की समस्याएं निवासियों के लिए खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने मंत्री ओ.पी. चौधरी और कलेक्टर से इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग करते हुए, क्षेत्र में सड़क निर्माण, लाइट व्यवस्था और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया।

अनुराग मित्तल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा और मोहल्लेवासियों को राहत प्रदान करेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

नन्द किशोर सतपथी का लैलूंगा में जोरदार स्वागत एवं सम्मान…

नन्द किशोर सतपथी का लैलूंगा में जोरदार स्वागत एवं सम्मान... लैलूंगा।राज्यपाल महोदय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 सितंबर को राजभवन...

जूटमिल पुलिस ने बेंगलुरु से गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब….

●  जूटमिल पुलिस ने बेंगलुरु से गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब.... ●  *पुलिस ने बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को पॉक्सो एक्ट...

हाथी के हमले से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत का माहौल….

हाथी के हमले से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत का माहौल.... रायगढ़। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेमकेला (भादरापारा) में...

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य-प्रधानमंत्री श्री मोदी….

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य-प्रधानमंत्री श्री मोदी....*राज्य के सतत विकास के लिए हमारी शासन कर...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest