Saturday, June 13, 2026
spot_img

अवैध संबंधों की कीमत बनी मौत: दोस्त ही निकला कातिल, चक्रधरनगर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा…

13 मार्च 2025 रायगढ़
*प्रेस विज्ञप्ति*

● अवैध संबंधों की कीमत बनी मौत: दोस्त ही निकला कातिल, चक्रधरनगर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा…



● *पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा*

● *जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ने ही की थी हत्या, आरोपी गिरफ़तार*

     *रायगढ़।* जामगांव रेलवे ट्रैक पर 12 मार्च की सुबह मिली अज्ञात युवक की लाश के सनसनीखेज मामले का चक्रधरनगर पुलिस ने पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि अवैध संबंधों के कारण युवक की हुई हत्या थी। मृतक जितेंद्र सिंह की हत्या उसके ही साथी ट्रक चालक सुरेश सिंह और उसके सहयोगी ने मिलकर की थी।  
         पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश सिंह को शक था कि जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी रंजिश में उसने अपने साथी के साथ मिलकर जितेंद्र को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। 11 मार्च की रात जब जितेंद्र अपना ट्रेलर एसपी प्लांट के पास खड़ा कर रहा था, तब आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर जामगांव रेलवे ट्रैक के पास बुलाया। 
         घटनास्थल पर सभी ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान पहले से तय योजना के तहत सुरेश और उसके साथी ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। हाथ-मुक्कों से मारपीट के बाद आरोपियों ने नुकीले हथियार से उसके सिर और गले पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। 
            हत्या के बाद सुरेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने जाकर लाश मिलने की रिपोर्ट लिखवाई। लेकिन चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में अपराध क्रमांक 101/2025 धारा 103(1), 238(ए)  बीएनएस का अपराध दर्ज करकी गहराई से जांच शुरू की। साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम की मदद से जुटाए गए सबूतों ने सुरेश की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सुरेश ने अपना गुनाह कबूल लिया। 
           पुलिस ने *आरोपी सुरेश सिंह पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह उर्फ बबल उम्र 42 साल निवासी ग्राम कुदारी पोस्ट रारो (झारखंड)* को गिरफ्तार कर लिया है,  उसका साथी अभी फरार है। सुरेश के कब्जे से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है, जो मामले में अहम सबूत साबित हो सकता है। पुलिस टीम अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। 
        इस त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक रवि सहाय, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल, अभय यादव, राजेश सिदार और साइबर सेल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
            पुलिस अब इस हत्या में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। रायगढ़ पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही फरार आरोपी भी सलाखों के पीछे होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

वास्तविक किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो — कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी

वास्तविक किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो — कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी*विभिन्न उपार्जन केंद्रों का कियाऔचक निरीक्षण, बिचौलियों पर...

लिबरा मंडी में “साइंस वाणी ” के तत्वावधान में 11 जून 2025 को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ।

लिबरा मंडी में "साइंस वाणी " के तत्वावधान में 11 जून 2025 को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ। लैलूंगा, साइंस...

कसडोल के एक मकान में 688 बोरी अवैध धान जप्त25 प्रकरण में अब तक 1736.40 क्विंटल अवैध धान जप्ती की हुई कार्यवाह…

कसडोल के एक मकान में 688 बोरी कसडोल के एक मकान में 688 बोरी अवैध धान जप्त25 प्रकरण में अब तक 1736.40 क्विंटल अवैध...

मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का झगरपुर में भव्य कार्यक्रम…

मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का झगरपुर में भव्य कार्यक्रम... लैलूंगा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “मिशन गाँव चलो...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest