Saturday, June 13, 2026
spot_img

सलखिया में ज़मीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाएं भी बनीं शिकार…

सलखिया में ज़मीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाएं भी बनीं शिकार…



रायगढ़/लैलूंगा।
ग्राम पंचायत सलखिया से ज़मीन विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में महिलाओं को भी पीटा गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरा मामला मंगलवार लगभग 12 बजे का है, जब अंशुदेव आचार्य अपने कुछ साथियों के साथ सलखिया गांव पहुंचे। उनका सीधा आरोप था कि मनी बाई भोय ने शासकीय  जमीन पर कब्जा कर रखा है।

बताया जा रहा है कि अंशुदेव आचार्य, अपने साथियों के साथ मनी बाई भोय के घर पहुंचे और घर को तोड़ने की कोशिश की, जिससे विवाद की शुरुआत हुई। घर तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ती चली गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। डंडों और लाठियों से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि दोनों ही पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, झगड़े में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। मनी बाई भोय समेत कई महिलाएं भी इस झड़प में घायल हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जमा हो गए। झगड़े के बाद दोनों पक्ष घायल अवस्था में लैलूंगा थाना पहुंचे, जहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया, और कुछ की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आगे के इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया जा सकता है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के बोला गया है ।  गांव के कुछ लोगों ने बताया कि यह ज़मीन विवाद काफी पुराना है और पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो चुकी है, लेकिन इस बार बात हाथापाई तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों के बयान ले रही है और मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर गांवों में भूमि विवाद की गंभीरता को उजागर किया है, जहां आपसी समझ के अभाव और कानूनी जानकारी की कमी के कारण छोटे-छोटे मुद्दे हिंसा का रूप ले लेते हैं। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि वो इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

थामेश्वर राठिया ने वानंचल क्षेत्र का नाम रौशन किया , नायब तहसीलदार के पद पर हुआ चयन

थामेश्वर राठिया ने वानंचल क्षेत्र का नाम रौशन किया , नायब तहसीलदार के पद पर हुआ चयन स्टेट जीएसटी विभाग में निरीक्षक पद में...

भाजपा मंडल लैलूंगा का हुआ विस्तारउमेश अग्रवाल के उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओ में हर्षपूनम कौशिक एवं नरेश निषाद को महामंत्री का दायित्व

भाजपा मंडल लैलूंगा का हुआ विस्तारउमेश अग्रवाल के उपाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओ में हर्षपूनम कौशिक एवं नरेश निषाद को महामंत्री का दायित्व लैलूंगा- भारतीय जनता...

लैलूँगा के  ग्राम पंचायत अंगेकेला में हर्ष उत्सव के साथ 78 वे स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण मनाया गया…

लैलूँगा के ग्राम पंचायत अंगेकेला में हर्ष उत्सव के साथ 78 वे स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण मनाया गया... ,विद्यालयों में लहराया तिरंगा, छात्राओं ने किये सांस्कृतिक...

धनतेरस पर सोना नहीं, सवारी में निवेश करो!” – श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलुंगा में मचा धमाल!

लैलुंगा में इस बार धनतेरस की रौनक कुछ और ही है…क्योंकि श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लेकर आया है ऐसा ऑफर,जिसे देखकर सोना भी शर्मा जाए!...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest