Wednesday, August 5, 2026

जर्जर स्कूल भवन में बच्चों की पढ़ाई जारी, खतरे में भविष्यसोनाजोरी प्राथमिक शाला कोरकोटपारा, लैलूंगा विकासखंड

लैलूंगा पत्रकार/ रोहित चौहान की रिपोर्ट

जर्जर स्कूल भवन में बच्चों की पढ़ाई जारी, खतरे में भविष्य
सोनाजोरी प्राथमिक शाला कोरकोटपारा, लैलूंगा विकासखंड



लैलूंगा विकासखंड के अंतर्गत संचालित सोनाजोरी प्राथमिक शाला कोरकोटपारा की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। स्कूल भवन की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिस पर ऊपर से पन्नी डाला गया है और नीचे भी पन्नी बिछाकर किसी तरह कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। बरसात के दिनों में छत से टपकते पानी को रोकने के लिए बाल्टी और डिब्बों का सहारा लिया जा रहा है।

प्रधान पाठक श्रीमती जोस्पिन तिर्की ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से लगातार संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन और सूचना दी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्कूल की भयावह स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा हेतु तिरपाल लगाया गया है ताकि गिरती छत से बच्चों को बचाया जा सके।

स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्यालय भवन का शीघ्र मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द सुधार कार्य नहीं किया गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है और बच्चों की शिक्षा पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करेगा?

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

तमनार थाना अंतर्गत ढोंगामौहा में अज्ञात चोरों ने बोला धावा नगदी सहित अन्य सामान गायब

तमनार थाना अंतर्गत ढोंगामौहा में अज्ञात चोरों ने बोला धावा नगदी सहित अन्य सामान गायब जिला क्राइम रिपोर्टर /रोहित चौहानसूने मकान को निशाना बनाते हुए...

शासकीय सन्त गहिरा गुरुजी महाविद्यालय (कुंजारा) लैलूँगा में  बोधराम प्रधान ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण किया…

शासकीय सन्त गहिरा गुरुजी महाविद्यालय (कुंजारा) लैलूँगा में  बोधराम प्रधान ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण किया... ,*विद्यालयों में लहराया तिरंगा, छात्राओं ने किये...

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ : रायगढ़ पुलिस ने की व्यापक तैयारियां…

प्रेस विज्ञप्ति ● साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ : रायगढ़ पुलिस ने की व्यापक तैयारियां… रायगढ़ पुलिस एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा 5 अक्टूबर...

Raigarh :पूंजीपथरा सिंगल प्लांट में मजदूर की दर्दनाक मौत….

Raigarh :पूंजीपथरा सिंगल प्लांट में मजदूर की दर्दनाक मौत.... रायगढ़: सिंगल प्लांट में एक दर्दनाक घटना हुई है। गर्म लोहा ले जाने वाले गलैडर में...

LAILUNGA NEWS

कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!” जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए...

"कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!" जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए...
Latest