Saturday, June 13, 2026
spot_img

मुसकट्टी गाँव में बाजे गाजे के साथ भोजली विसर्जन रहा ख़ास

मुसकट्टी गाँव में बाजे गाजे के साथ भोजली विसर्जन रहा ख़ास

लैलूंगा पत्रकार /रोहित कुमार चौहान

धूम धाम से किया गया विसर्जन गांव में रहा खुशी का माहौल
छत्तीसगढ़ की एक खास परंपरा  लोक पर्व भोजली का उत्सव! यह त्योहार न केवल हरियाली और कृषि का प्रतीक है, बल्कि दोस्ती और भाईचारे को भी मजबूत करता है।

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी इलाकों में भोजली पर्व का आयोजन धूमधाम से मनाया जाता है।वही आज लैलूंगा विकास खण्ड के मुसकट्टी गांव में भी कुंवारी लड़कियां और महिलाएं गेहूं या जौ के बीज से भोजली तैयार करती हैं। इन बीजों को टोकरियों में बोया जाता है और पवित्र स्थान पर अंधेरे में रखकर इनकी सेवा की जाती है।
इन अंकुरित पौधों की पूजा भोजली देवी के रूप में की जाती है युवतियाँ और महिलाएं भोजली सेवा गीत गाकर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और अच्छे सेहत की कामना करती हैं। यह त्योहार धान, गेहूं और जौ जैसी फसलों की अच्छी पैदावार का प्रतीक है।
गांव के नवखाई के दिन, यानी आज, इन भोजली को नदी और तालाबों में विसर्जित किया जाता है। लोग सिर पर भोजली की टोकरी रखकर पारंपरिक मंगलगीत गाते हुए झाँझ मंदार के थाप पर घाटों पर पहुंचते हैं। यह दृश्य मनमोहक होता है।

भोजली उत्सव में ‘मितान’ या ‘महाप्रसाद’ बनाने की अनोखी परंपरा भी है। इसमें महिलाएं या लड़कियां भोजली की बाली को एक-दूसरे के कान में लगाकर दोस्ती का रिश्ता बनाती हैं, जिसे ‘भोजली बदना’ कहते हैं। इस दोस्ती में वे एक-दूसरे का नाम नहीं लेते, बल्कि हमेशा ‘महाप्रसाद’ या ‘भोजली’ कहकर ही संबोधित करते हैं। यह रिश्ता जीवन भर चलता है।
यह पर्व महिलाओं की शक्ति, श्रद्धा और किसानों की मेहनत का प्रतीक है। यह संस्कृति, कृषि और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

मुसकट्टी में भोजली उत्सव का भी आयोजन किया गया जिसमे गांव के नवयुक्त बैगा मनकेश्वर राठिया(गोंटिया)पटेल गांव कोटवार गांव के बुजुर्ग सज्जन और मातायें एवं पत्रकार रोहित चौहान के सांथ-सांथ वार्ड के पंचगण सामिल थे !

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

गुप्त सूचना पर दबिश—घर से 25 -बोरी पुराना धान जप्त, क्षेत्र में मचा हड़कंप!

गेरूपानी में राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाहीअनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरत कौशिक की कार्यवाही गुप्त सूचना पर दबिश—चर्तुरधन यादव के घर से 25 -बोरी पुराना...

पुरखों के दिखाए राह का अनुसरण हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय….

पुरखों के दिखाए राह का अनुसरण हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.... *लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *लैलूंगा...

लैलूंगा के अटल चौक में नहर लाइनिंग कार्य अधर में – ठेकेदार और एजेंसी गायब, जनता परेशान…

लैलूंगा के अटल चौक में नहर लाइनिंग कार्य अधर में – ठेकेदार और एजेंसी गायब, जनता परेशान... लैलूंगा। नगर के सबसे व्यस्त मुख्य मार्ग अटल...

डेंगू नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता का काम, वार्डों के प्रभारी अधिकारी डोर टू डोर अभियान की करें मॉनिटरिंग-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल.... *ब्लड बैंकों में उपलब्ध रक्त...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest