Saturday, June 13, 2026
spot_img

● ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट, कोतरारोड़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

● ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट, कोतरारोड़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…



      *रायगढ़, 18 सितंबर* । कोतरारोड़ थाना पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवरों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

          मामला 15 सितंबर की रात का है जब मुंबई से ट्रेलर क्रमांक PB 08 DS 2864 लेकर मशीन का ऑर्डर लेकर आया ड्राइवर राजगुरूबाग सिंह अपने साथी के साथ कोसमपाली स्थित दीपाली होटल में भोजन कर रहा था। उसी दौरान होटल में बैठे दो युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्हें मना किया गया तो दोनों गुस्से में आकर विवाद करने लगे और अपने अन्य साथियों को बुलाकर लाठी-डंडा, पत्थर और लात-घूंसों से राजगुरूबाग सिंह पर हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

      पीड़ित के साथी कुलजीत सिंह की रिपोर्ट पर 17 सितंबर कको थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 374/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) + 118(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुरुदेव सिंह उर्फ गोरा पिता हुशियार सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी चकअलाबाक्स थाना लोपोके जिला अमृतसर पंजाब, इंदपाल सिंह पिता प्रेम सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सरीई घाना ढेलो जिला लुधियाना पंजाब, गुरुकिरतन सिंह पिता कुलविंदर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी बामुआल थाना साबानपुर जिला कपूरथला पंजाब और मनिन्दर सिंह पिता प्रेम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी शीमला पुरी थाना चीमनी टांड जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।
      पुलिस ने आरोपियों से मारपीट में प्रयुक्त डंडे आदि बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक चंद्रेश पांडे और चूड़ामणि गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा क्षेत्रीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

लैलूंगा क्षेत्र की जन समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से बगिया...

ग्रामीणों को लोन का लालच देकर ठगी, फर्जी बैंककर्मी गिरफ्तार….

●  ग्रामीणों को लोन का लालच देकर ठगी, फर्जी बैंककर्मी गिरफ्तार....            *रायगढ़, 28 जनवरी*।  चक्रधरनगर पुलिस ने ग्रामीणों को लोन दिलाने के बहाने ठगी...

21 हजार आवास निर्माण की पूर्णता के साथ रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के प्रयासों का रहा असर….

21 हजार आवास निर्माण की पूर्णता के साथ रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के प्रयासों का रहा असर.... *वित्त...

क्रिन्धा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 203 लोगों को मिला लाभ

सीएमएचओ एवं एसडीएम ने शिविर का लिया जायजारायगढ़, 30 अक्टूबर 2025/ शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम क्रिन्धा के पंचायत भवन में एक...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest