Sunday, October 4, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

ग्राम पंचायतों को झटका! अब नहीं चलेगी लापरवाही – परि सम्पत्तियों की सफाई पर जनपद पंचायत सख़्त, पालन प्रतिवेदन सहित रिपोर्ट तलब

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



लैलूंगा, / जनपद पंचायत लैलूंगा की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक दिनांक 29 अगस्त 2025 को बड़ा फैसला लिया गया। समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर ग्राम पंचायतों की लापरवाही को आड़े हाथों लिया और स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि अब ग्राम पंचायतों की परि सम्पत्तियों की साफ-सफाई में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में यह मुद्दा उठा कि अधिकांश पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, पीडीएस भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक स्थान और हैंडपंप परिसर नियमित रूप से साफ नहीं किए जाते। जगह-जगह कूड़ा-करकट, नालियों में गंदगी और भवनों की छतों पर काई जमने से पानी रिसाव और सिपेज की समस्या सामने आ रही है। यही नहीं, इस गंदगी के चलते गांवों में बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बनी रहती है।

समिति ने दिखाई कड़ाई
जनपद पंचायत ने साफ कहा है कि प्रत्येक सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को अभियान मोड में सफाई करनी होगी। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, मितानिन और स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को साथ लेकर स्वच्छता अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। पंचायतों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सफाई अभियान के दौरान फ़ोटोग्राफ्स लिए जाएं और पालन प्रतिवेदन कार्यालय में जमा कराए जाएं।

स्वच्छता पखवाड़ा बना मौका
वर्तमान में पूरे क्षेत्र में “स्वच्छता पखवाड़ा” चल रहा है। समिति ने निर्देश दिया है कि इस अवसर पर व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर न केवल परिसंपत्तियों की सफाई की जाए, बल्कि आम जनता को भी जागरूक किया जाए, ताकि गांव-गांव स्वच्छता के प्रति नया संदेश पहुंचे और लोग प्रेरित हों।

अब जवाबदेही तय होगी
यह आदेश ग्राम पंचायतों के लिए सीधा संदेश है कि अब लापरवाही करने वालों की खैर नहीं। साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रशासन का कहना है कि यदि आदेशों की अनदेखी की गई तो जिम्मेदारों पर कार्यवाही तय है।

लैलूंगा क्षेत्र की जनता भी इस फैसले का स्वागत कर रही है। लोगों का कहना है कि वर्षों से पंचायत भवनों और सार्वजनिक परिसरों में गंदगी फैली रहती थी, अब कम से कम जिम्मेदार लोग इसे गंभीरता से लेंगे।

कुल मिलाकर, जनपद पंचायत लैलूंगा का यह निर्देश पंचायतों के लिए अलार्म बेल है। अब देखना होगा कि गांव-गांव में कितनी तेजी से सफाई अभियान धरातल पर उतरता है या फिर यह आदेश भी कागजों तक ही सीमित रह जाता है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

*समाज के गौरवः सम्माननीय डमरुधर यादव जन्म एवं पारिवारिक जीवन*

*समाज के गौरवः सम्माननीय डमरुधर यादव जन्म एवं पारिवारिक जीवन*महाकुल (यादव) समाज के गौरव, लोकसेवा और संगठन शक्ति के प्रतीक श्री डमरूधर यादव  का...

सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सीएमओ पुष्पा खलखो का नया कदम….

सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सीएमओ पुष्पा खलखो का नया कदम.... लैलूंगानगरीय प्रशासन मंत्री व माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन मेंनगर पंचायत लैलूंगा ...

श्री श्याम ऑटोमोबाइल लैलूंगा में ग्राहक सम्मान समारोह मेगा एक्सचेंज एवं लोन मेला का आयोजन…

श्री श्याम ऑटोमोबाइल लैलूंगा में ग्राहक सम्मान समारोह मेगा एक्सचेंज एवं लोन मेला का आयोजन... तेज साहू  लैलूंगा लैलूंगा, विगत 17 वर्षों का शानदार सफर एवं...

थबिरो यादव बने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर….

थबिरो यादव बने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर.... लैलूँगा/भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेता...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest