Wednesday, August 5, 2026

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में बड़ी कार्रवाई – आरोपी युवक फरार, पत्नी से चल रही पूछताछ

नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ाया, लगभग 5 से 7 लाख कैश भी बरामद

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में बड़ी कार्रवाई – आरोपी युवक फरार, पत्नी से चल रही पूछताछ

लैलूंगा। थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं का भारी जखीरा पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, दबिश के दौरान कोरेक्स सिरप की कई बोतलें, नशीली टेबलेट और इंजेक्शन बरामद किए गए। इतना ही नहीं, पुलिस ने मौके से लगभग 5 से 7 लाख रुपये नगद भी जब्त होना बताया जा रहा है। रुपए कम आया जायदा भी हो सकते है आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

फरार हुआ मुख्य आरोपी, पत्नी हिरासत में

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। हालांकि उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह दवाइयां आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाई जा रही थीं। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं कहां से लाई गईं और इनके पीछे किस तरह का नेटवर्क सक्रिय है।

लाखों की अवैध कमाई का खुलासा

बरामद 5 से 7 लाख रुपये नगद से साफ है कि इस कारोबार से मोटी कमाई हो रही थी। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि बरामद रुपए कितने है।  सूत्रों का कहना है कि इस रकम को दवाओं की सप्लाई और खपाने में इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और संभावित सहयोगियों की भी जांच में जुट गई है।

इलाके में चर्चा का विषय

ग्राम दुर्गापुर और आसपास के गांवों में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यहां नशे का अवैध कारोबार चलने की आशंका जताई जाती रही है, लेकिन पहली बार इतनी बड़ी खेप हाथ लगी है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाए, जिससे युवाओं को नशे के दलदल में जाने से बचाया जा सके।

पुलिस की सख्ती जारी

लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और किसी भी कीमत पर अवैध कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।


अभी पकड़ाया गया नशीली दवाओं का जखीरा को गिनती की जा रही है तीन से चार बोरी में है जिसमें इंजेक्शन,टेबलेट,कोरेक्स सीरफ है आरोपी की तलाश की जा रही है पत्नी को थाना लाया गया है पूछताछ कर रहे है नगद राशि भी बरामद हुआ अभी कितना राशि है नहीं बताया जा सकता गिनती के बाद ही क्लियर होगा पांच प्लस हो सकता है
रोहित बंजारे थाना प्रभारी लैलूंगा

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

BIG ब्रेकिंग लैलूंगा/ ओडिशा से अंबिकापुर जा रही कार में छुपाकर ले जा रहे थे मौत का सामान! लैलूंगा पुलिस ने कटकलिया में दबोची...

🖊️लैलूंगा से तेज साहू की रिपोर्ट ओडिशा से अंबिकापुर जा रही कार में छुपाकर ले जा रहे थे मौत का सामान! लैलूंगा पुलिस ने...

लैलुंगा के शान सावन गुप्ता ला रहे हैं भव्य डीजे नाइट: “आशरा द बैंड” के साथ मनोरंजन की नई सौगात…

लैलुंगा के शान सावन गुप्ता ला रहे हैं भव्य डीजे नाइट: "आशरा द बैंड" के साथ मनोरंजन की नई सौगात... लैलूंगा से तेज साहू की...

लैलूंगा : ‘यह मेरी संस्था है, जो करना है कर लो’… सेंटर संचालक के अड़ियल रवैये के खिलाफ एसडीएम दरबार पहुंची पीड़ित छात्रा…

लैलूंगा : ‘यह मेरी संस्था है, जो करना है कर लो’… सेंटर संचालक के अड़ियल रवैये के खिलाफ एसडीएम दरबार पहुंची पीड़ित छात्रा… रायगढ़। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों में किस कदर तानाशाही और मनमानी व्याप्त है, इसका एक बेहद गंभीर मामला लैलूंगा तहसील से सामने आया है। प्रशिक्षण […]

जंगल में मौत हाथी शावक की संदिग्ध मौत

जंगल में मौत हाथी शावक की संदिग्ध मौत रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े...

LAILUNGA NEWS

कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!” जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए...

"कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!" जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए...
Latest