Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: लैलूँगा में नशीली दवाओं की सप्लायर महिला गिरफ्तार….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: लैलूँगा में नशीली दवाओं की सप्लायर महिला गिरफ्तार….



✍️लैलूंगा से तेज साहू की रिपोर्ट…


प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, दर्द निवारक गोलियों, इंजेक्शन का जखीरा और नगदी समेत 9 लाख से अधिक की बरामदगी

  रायगढ़, 2 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने कल देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम दुर्गापुर लारीपानी से नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के घर से नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा और नगदी 8.40 लाख रुपये जब्त किया है।

पुलिस की रेड कार्यवाही

     पुलिस को सूचना मिली  थी कि झारखंड से नशीली दवाओं की तस्करी कर सीमावर्ती जिलों में खपाई जा रही है।  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा थाना प्रभारियों को मुखबिर सक्रिय कर कड़ी निगरानी रखने कहा गया था।

     इसी कड़ी में बीती रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रोहित बंजारे के नेतृत्व में टीम ने दुर्गापुर लारीपानी निवासी *धनुर्जय यादव* के मकान की घेराबंदी की। छापेमारी में धनुर्जय यादव घर पर नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी *तिलोत्तमा यादव (उम्र 25 वर्ष)* घर में मौजूद मिली। तलाशी में उसके घर पर मिले नशीली दावों के जखीरा को लेकर पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार किया कि वह अपने पति के साथ मिलकर नशीली दवाओं की बिक्री करती है। गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाएं और नशीली दावों की अवैध बिक्री से अर्जित नगदी जब्त की।

बरामदगी

1. 200 नग ONEREX कफ सिरप (100 एमएल)
2. 85 पैकेट SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल (प्रत्येक पैकेट में 24 कैप्सूल)
3. 220 पैकेट BUTRUM इंजेक्शन (प्रत्येक पैकेट में 05 इंजेक्शन)
    कुल दवाओं की कीमत: ₹64,914
   नगदी बरामदगी: ₹8,40,000
    कुल मूल्य: ₹9,04,914

     लैलूंगा पुलिस ने आरोपिया तिलोत्तमा यादव को गिरफ्तार कर तिलोत्तमा यादव और और उसके पति धनुर्जय यादव पर  अपराध क्रमांक 260/2025 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं आरोपी धनुर्जय यादव फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम की भूमिका

      पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रोहित बंजारे के नेतृत्व में इस कार्रवाई में एएसआई हेमंत कश्यप, परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक संतराम निषाद, चमरसाय भगत, गोविंद बनर्जी, राजू तिग्गा, जागेश्वर मरावी और महिला आरक्षक पकजनी गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

चौकी खरसिया पुलिस को लगातार दूसरे दिन चोरी के मामले में मिली सफलता…

●  चौकी खरसिया पुलिस को लगातार दूसरे दिन चोरी के मामले में मिली सफलता... ●  *ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार,...

रायगढ़ पुलिस ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत रामलीला मंच से साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

*प्रेस विज्ञप्ति*  रायगढ़ पुलिस ने साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत रामलीला मंच से साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक   *8 अक्टूबर, रायगढ़*...

“18 महीनों से बंद आंगनबाड़ी नोटिस पर नोटिस, लेकिन कार्यकर्ता बेपरवाह — सिस्टम फेल या मिलीभगत?”

रायगढ़ जिला | लैलूंगा विकासखंड | ग्राम पंचायत डोरोबिजा (बरटोली)रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोरोबिजा के बरटोली से एक हैरान...

लैलूंगा भाजपा कार्यकर्ता उमड़े एकता यात्रा मेंमनोज सतपति के नेतृत्व में लैलूंगा मंडल के कार्यकर्ता बस से हुए रवाना – “एकता, संगठन, सेवा” का...

लैलूंगा भाजपा कार्यकर्ता उमड़े एकता यात्रा मेंमनोज सतपति के नेतृत्व में लैलूंगा मंडल के कार्यकर्ता बस से हुए रवाना – “एकता, संगठन, सेवा” का...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest