Sunday, October 4, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

ग्राम कुर्रा में बालिका की हत्या का पटाक्षेप, लैलूंगा पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

ग्राम कुर्रा में बालिका की हत्या का पटाक्षेप, लैलूंगा पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

लैलूंगा से तेज साहू की रिपोर्ट

रायगढ़, 27 नवंबर । लैलूंगा थानाक्षेत्र के ग्राम कुर्रा में मंगलवार 25 नवंबर 2025 की शाम 7 वर्षीय संध्या राठिया का शव पड़ोसी आरती प्रसाद राठिया के घर के भीतर मिला, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को हत्या की आशंका से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां प्राथमिक जांच में हत्या का मामला स्पष्ट होता दिखा। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
   घटना के संबंध में मृतिका के मामा डोलेश्वर राठिया ने बताया कि 17 नवंबर को भांजी संध्या को उसके पिता आश्रम से घर लेकर आए थे और वह उनके ही घर में रह रही थी। मंगलवार शाम संध्या खेलने के लिए निकली, लेकिन लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि पड़ोसी आरती प्रसाद राठिया ने उसे गली में खेलते समय अपने घर बुलाया था, जिसके बाद संध्या दिखाई नहीं दी। शक के आधार पर जब परिजन लक्ष्मी राठिया के घर में खोज के लिए पहुंचे तो संध्या का शव कमरे में कंबल से ढका हुआ मिला और उसकी गर्दन पर साड़ी लिपटी हुई थी। परिजनों ने पड़ोसी आरती प्रसाद और लक्ष्मी राठिया पर मिलकर बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
      लैलूंगा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर हत्या का अपराध अप.क्र. 308/2025 धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के कारण संध्या की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने बच्ची के शव को घर के भीतर कंबल में छिपाकर रख दिया था। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर घटनास्थल से प्रयुक्त कंबल को वजह-सबूत के रूप में जब्त किया।
आरोपी
(1) आरती प्रसाद राठिया, पिता लक्ष्मी राठिया, उम्र 23 वर्ष
(2) लक्ष्मी राठिया, पिता सनतराम राठिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़
      दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में संवेदनशील प्रकरण में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार…

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥*दिनांक : 13.03.2026*🚨ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार...🚨 *तमनार पुलिस ने उड़ीसा के एक बड़े...

लारा में डायरिया के सभी मरीजों की स्थिति सामान्य….

लारा में डायरिया के सभी मरीजों की स्थिति सामान्य.... *मरीजों के इलाज एवं दवाईयाँ स्वास्थ्य विभाग द्वारा करायी जा रही है उपलब्ध**बीमार होने पर तत्काल...

दीपक सिदार की सादगी और अपनापन देख भावुक हुए ग्रामीण, शादी समारोह में हुआ आत्मीय स्वागत….

दीपक सिदार की सादगी और अपनापन देख भावुक हुए ग्रामीण, शादी समारोह में हुआ आत्मीय स्वागत.... लैलूंगा से तेज साहू की रिपोर्ट... लैलूंगा।भारतीय जनता पार्टी के...

क्रिन्धा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 203 लोगों को मिला लाभ

सीएमएचओ एवं एसडीएम ने शिविर का लिया जायजारायगढ़, 30 अक्टूबर 2025/ शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम क्रिन्धा के पंचायत भवन में एक...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest