Wednesday, August 5, 2026

मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, गंभीर रूप से घायल
वन विभाग, डॉक्टरों और एक्सपर्ट की टीम मौके पर मौजूद, उपचार जारी

मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, गंभीर रूप से घायल
वन विभाग, डॉक्टरों और एक्सपर्ट की टीम मौके पर मौजूद, उपचार जारी

घरघोड़ा/रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव के समीप एक जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हाथी के एक पैर में गहरी चोट आई है, जबकि उसके शरीर से लगातार रक्तस्राव होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार घायल हाथी के साथ पांच अन्य हाथियों का दल भी आसपास मौजूद है, जिससे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और हाथियों के झुंड के निकट नहीं जाने की अपील की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी रायगढ़ के दिशा निर्देश में उप वन मंडल अधिकारी आशुतोष पांडव एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल हाथी के उपचार एवं निगरानी के लिए चार डॉक्टरों और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम मौके पर तैनात है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार हाथी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
वन विभाग के अनुसार हाथी की हालत गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञों की टीम उसके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है और उसे बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, हाथियों के दल की मौजूदगी को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

ग्रामीणों और वन विभाग की संयुक्त निगरानी में राहत एवं उपचार कार्य जारी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घायल हाथी का उपचार के दौरान मौत होने कि जानकारी सामने आ रही है। हाथी के मौत होने कि पुष्टि फारेस्ट एसडीओ घरघोड़ा आशुतोष मंडावा ने कि है

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन….

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन.... *गढ़ उमरिया और...

● “ऑपरेशन मुस्कान” में कोतवाली पुलिस की सफलता: नाबालिक बालिका की दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी…

● "ऑपरेशन मुस्कान" में कोतवाली पुलिस की सफलता: नाबालिक बालिका की दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी...    *29 सितंबर, रायगढ़* । कोतवाली पुलिस ने "ऑपरेशन...

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 232 लोग हुए लाभान्वित…

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 232 लोग हुए लाभान्वित... रायगढ़, 21 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन व सीएमएचओ डॉ.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में रायगढ़...

रायगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाईः लकड़ी के अवैध परिवहन में दो वाहन जब्त…

रायगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाईः लकड़ी के अवैध परिवहन में दो वाहन जब्त...रायगढ़, 27 नवम्बर 2025/ वन मंडलाधिकारी रायगढ़ के निर्देश पर बीती...

LAILUNGA NEWS

कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!” जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए...

"कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!" जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए...
Latest