*आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलौना दान करने आगे आ रहे आमजन*
*शासन की पहल से बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिलेगा बढ़ावा*
रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान बच्चों के लिए खिलौना बैंक को समृद्ध करने के लिए लोगों ने खिलौने दान किए। इससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
सेक्टर कयाघाट परियोजना रायगढ शहरी में श्रीमती शीला तिवारी ने बच्चों के लिए खिलौना दान की और कहा कि यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उल्लेखनीय है कि 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए खेल एवं गतिविधियां उनके शारीरिक, मानसिक और सृजनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में उपयोगी खिलौने एकत्र किए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि लोग अपने घरों में रखे उपयोगी या नए खिलौने भी बच्चों के लिए दान कर सकते हैं। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ नगर निगम रायगढ़ के आयुक्त कार्यालय एवं सभी वार्ड पार्षद कार्यालयों में खिलौना बैंक स्थापित किए गए हैं। खिलौना संग्रह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। एकत्रित खिलौनों का उपयोग बच्चों की आयु एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों में किया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलौना दान करने आगे आ रहे आमजन*
*शासन की पहल से बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिलेगा बढ़ावा*
RELATED ARTICLES

