Sunday, October 4, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

अब अंतिम परिणाम तय करेगा कि सरकार ने क्या किया….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

अब अंतिम परिणाम तय करेगा कि सरकार ने क्या किया….



रायपुर:- बस्तर के पत्रकार साथियों की गाड़ी में गांजा रखकर षड्यंत्र पूर्वक फंसाने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की भूमिका देख रहे हैं, कर रहे हैं, लगे हुए हैं, बात हो रही है, अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं, वाली रही। अंत में वही हुआ, जो होना था। जो कोंटा टीआई अजय सोनकर चाह रहा था। जो अजय सोनकर के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश पुलिस चाह रही थी। जो रेत माफिया चाह रहे थे। चारों पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर हुई। गिरफ्तारी हुई।

छत्तीसगढ़ सरकार इस मामले कुछ कर रही थी। कुछ कर रही है और कुछ करना चाह रही है, यह इस बात से साबित होगा कि सरकार इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करेगी। सारे तथ्य, सबूत और घटनाक्रम इस ओर इशारा कर रहे हैं कि बस्तर के चारों पत्रकार बप्पी राय, धर्मेंद्र सिंह, मनीष सिंह और शिवेंदु त्रिवेदी को जानबूझ कर फंसाया गया है। और इस पूरे षडयंत्र के पीछे कोंटा थाना प्रभारी अजय सोनकर का हाथ है।

जिस व्यक्ति से हम लोगों और समाज की रक्षा की उम्मीद करते हैं, अगर वही व्यक्ति अपराधियों के साथ मिलकर लोगों और समाज के खिलाफ ही षड्यंत्र रचने लगे तो पूरी व्यवस्था का क्या होगा ? जब रक्षक ही भक्षक बन जायेगा तो भरोसा आखिर किसके ऊपर किया जाएगा? कोंटा थाना प्रभारी अजय सोनकर की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है। जिसने रेत माफियाओं के इशारे पर पत्रकारों को फंसाने के लिए उनकी गाड़ी में गांजा रखवाया। अगर ऐसे षड्यंत्रकारी को सबक नहीं सिखाया गया तो आने वाले समय में इसके बड़े दुष्परिणाम दिखाई देंगे।

थाना प्रभारी अजय सोनकर रेत माफियाओं के लिए काम कर रहा था। प्रथमदृष्टया यह साबित हुआ है। प्रशासन ने उसे लाइन अटैच किया है। उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। मगर जांच में जरा भी कोताही बरती गई, सारे तथ्य, प्रमाण और घटनाक्रम को नजरअंदाज किया गया और उस षड्यंत्रकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं कि गई तो सरकार के सारे प्रयास सवालों के घेरे में होंगे।

देख रहे हैं, कर रहे हैं, लगे हुए हैं, अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं जैसे जवाबों की उम्मीद प्रदेशभर के पत्रकार सरकार से नहीं कर रहे हैं। सरकार बहुत बड़ी चीज होती है। पत्रकार सरकार से इस पूरे षड्यंत्र के पर्दाफाश और षड्यंत्रकरियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई चाह रहे हैं। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है कि सरकार दूध का दूध, पानी का पानी करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई करेगी। मेरा भरोसा कितना सही है यह तो अंतिम परिणाम तय करेगा, जिसे साबित करने की जिम्मेदारी अब सरकार की है।

*आलेख – प्रफुल्ल ठाकुर ( प्रेस क्लब अध्यक्ष रायपुर )*

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में सनसनी! 7 दिन से लापता अमित बेहरा का जंगल में मिला शव…

लैलूंगा में सनसनी! 7 दिन से लापता अमित बेहरा का जंगल में मिला शव... बासडॉड़ से गायब युवक की मिली दर्दनाक मौत—गोंडी–सारासमाल जंगल बना...

अंकिरा में सनसनी!पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

अंकिरा में सनसनी!पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरारलैलूंगा । ग्राम पंचायत लमदाण्ड के आश्रित ग्राम अंकिरा में...

लैलूंगा थाना में फिर मचा बवाल : प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया बेच क्रमांक 537 पर ₹1 लाख रिश्वत मांगने का आरोप!

जिला क्राइम रिपोर्टर /रोहित कुमार चौहान/लैलूंगा लैलूंगा थाना में फिर मचा बवाल : प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया बेच क्रमांक 537 पर ₹1 लाख रिश्वत...

तमनार आमाघाट से सनसनीखेज 24 वर्षीय युवक की हत्या

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमे नाबालिग समेत तीन लोगों ने मिलकर 24 वर्षीय युवक की...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest