Tuesday, August 4, 2026

एनडीपीएस कार्यवाही : घरघोड़ा पुलिस ने 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार …

एनडीपीएस कार्यवाही : घरघोड़ा पुलिस ने 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

18 दिसंबर, रायगढ़* । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कल दिनांक 17 दिसंबर 2024 की शाम को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झरियापाली निवासी करीम खान लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर घरघोड़ा में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की। पुलिस टीम ने संदिग्ध करीम खान को लैलूंगा रोड पर पैदल चलते हुए ग्राहक तलाश करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने गांजे की बिक्री की पुष्टि की। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक प्लास्टिक की थैली में 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग 2,500 रुपये है। आरोपी की पहचान करीम खान (59 वर्ष), पिता स्व. आषिक खान, निवासी ग्राम झरियापाली, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना घरघोड़ा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक हरीश पटेल, प्रहलाद भगत और आशिक पन्ना की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — 08 नग मवेशी तस्करों से मुक्त, 02 आरोपी गिरफ्तार

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥*दिनांक : 25.05.2026*🚨 *“ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — 08 नग मवेशी तस्करों से मुक्त,...

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान….

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान.... तेज कुमार साहू लैलूंगा लैलूंगा–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

कुंजारा में शिक्षा-संस्कार का महोत्सव! गुरुकुल DAV स्कूल एवं उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का भव्य वार्षिक उत्सव बना यादगार…

कुंजारा में शिक्षा-संस्कार का महोत्सव! गुरुकुल DAV स्कूल एवं उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का भव्य वार्षिक उत्सव बना यादगार... कुंजारा – गुरुकुल DAV पब्लिक स्कूल कुंजारा...

महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर…..

●  महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर.....       *06 नवंबर, रायगढ़*  पुसौर पुलिस ने महिला से...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest