Wednesday, August 5, 2026

कलेक्टर व एसपी ने खरसिया में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा….

कलेक्टर व एसपी ने खरसिया में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा….


*निर्वाचन शेड्यूल और गाइडलाइंस के अनुसार सारी तैयारियां कर लें सुनिश्चित-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल*

रायगढ़, 8 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के साथ खरसिया के नगरीय निकाय और पंचायत निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए कमीशंड ईवीएम मशीनों का अवलोकन किया। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम में बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी का भी जायजा लिया।
             कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान सामग्री वितरण, मतदान दलों के लिए आने-जाने के लिए वाहन, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के आने जाने की व्यवस्था, पोलिंग एजेंट की एंट्री, मतगणना की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने पंचायत निर्वाचन के स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम डॉ प्रियंका वर्मा, तहसीलदार श्री लोमस मिरी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

पेरेंट्स बच्चों को दें समय, उनकी जिज्ञासा बढ़ाने का करें प्रयास-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल…..

पेरेंट्स बच्चों को दें समय, उनकी जिज्ञासा बढ़ाने का करें प्रयास-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल..... *पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ में हुआ मैजिक स्लेट वितरण कार्यक्रम*रायगढ़,...

● सेवा सम्मान: सेवानिवृत्त हुए सहायक उपनिरीक्षक हेमसागर पटेल का किया गया सम्मान….

● सेवा सम्मान: सेवानिवृत्त हुए सहायक उपनिरीक्षक हेमसागर पटेल का किया गया सम्मान....     *30 सितंबर, रायगढ़* । जिला पुलिस बल में सहायक उप निरीक्षक...

जिले में 01 मार्च से लगेगा समाधान शिविर, जन समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

जिले में 01 मार्च से लगेगा समाधान शिविर, जन समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण*शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार कर अंतिम व्यक्ति तक...

नवापारा से चोरी हुए ट्रेक्टर मामले में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

*दिनांक 31.01.2026*➡️ नवापारा से चोरी हुए ट्रेक्टर मामले में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार कर...

LAILUNGA NEWS

कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!” जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए...

"कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!" जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए...
Latest