Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

●  खरसिया पुलिस ने कंटेनर वाहन से परिवहन की जा रही ₹94.08 लाख अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

●  खरसिया पुलिस ने कंटेनर वाहन से परिवहन की जा रही ₹94.08 लाख अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार….



●  *नेशनल हाईवे पर पुलिस चेकिंग देखकर कंटेनर वाहन का ड्राइवर वाहन लेकर भागा और हडबड़ी में वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त*

      *रायगढ़, 15 फरवरी* । जिले में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कल 14 फरवरी 2025 को थाना खरसिया प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव और उनकी टीम ने नेशनल हाईवे-49 पर चोढा चौक के पास वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान कंटेनर वाहन से अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की।
          जानकारी के मुताबिक NH 49 पर चेकिंग के दौरान शाम करीब 6:15 बजे पुलिस ने सक्ती की ओर से आ रहे कंटेनर वाहन (UP 78 DN 3531) को पुलिस स्टाफ ने रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की दिशा बदलकर तेजी से छाल की ओर भगाने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर पीछा किया, जिसके बाद कंटेनर चालक ने ग्राम देहजरी स्थित बिल्लू पेट्रोल पंप के आगे वाहन को सड़क किनारे उतारकर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोग मौके पर जुटे तो पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की जांच शुरू की।
           कंटेनर के पिछले दरवाजे खुले हुए थे, जिनमें बड़े पैमाने पर शराब भरी हुई थी। वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम मोहम्मद अजीम (28) निवासी फत्तेपुर खास, थाना मैनाडेर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) और सुमित चौधरी (30) निवासी जटपुरा, थाना मैनाडेर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) बताए। दोनों संदिग्ध सामग्री को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद पुलिस ने विधिवत तलाशी ली।
        कंटेनर में 833 कार्टन में 9,996 बोतलें और 1,764 बोतलें खुले पड़े कार्टनों में, कुल 11,760 बोतल अवैध अंग्रेजी व्हिस्की (Royal Gold Cup) बरामद की गई, जिनकी मात्रा 8,820 बल्क लीटर और बाजार कीमत ₹94,08,000 आंकी गई। तस्करी में इस्तेमाल किया गया कंटेनर वाहन भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30 लाख है। इस प्रकार *आरोपियों से अवैध शराब और वाहन समेत कुल 1 करोड 24 लाख 8 हजार रूपए की संपत्ति जप्त* किया गया है ।
        आरोपियों के खिलाफ थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 93/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव, उपनिरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, महेंद्र खरे और आरक्षक योगेश साहू, अमित नट की अहम भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

खरसिया क्षेत्र में पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई जारी, ठाकुरदिया जुआ रेड में 6 लोगों को पकड़ा, जुआरियों से ₹9,340 जप्त…

● खरसिया क्षेत्र में पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई जारी, ठाकुरदिया जुआ रेड में 6 लोगों को पकड़ा, जुआरियों से ₹9,340 जप्त…     *28...

विश्व आदिवासी दिवस पर लैलूंगा में हज़ारों की हुंकार – जल, जंगल, ज़मीन के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब!

विश्व आदिवासी दिवस पर लैलूंगा में हज़ारों की हुंकार – जल, जंगल, ज़मीन के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब!लैलूंगा, 10 अगस्त — विश्व आदिवासी...

चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

🔸 *चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र*     ...

शिवसेना के संस्थापक, श्रद्धेय हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की जयंती पर खरसिया शिवसेना इकाई के कार्यकर्ताओ ने नम आँखों से किया याद…

शिवसेना के संस्थापक, श्रद्धेय हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की जयंती पर खरसिया शिवसेना इकाई के कार्यकर्ताओ ने नम आँखों से किया याद... ...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest