Wednesday, June 3, 2026
spot_img

मवेशी तस्करी नाकाम, बूचड़खाने ले जाए जा रहे 17 गौवंश बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार



रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पलगढ़ा बेरियर में वन विभाग की टीम ने दो पिकअप वाहनों में भरे 17 मवेशियों को पकड़ा है। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पलगढ़ा बेरियर में पदस्थ वन विभाग के भृत्य दिनेश कुमार साहू ने पुलिस को सूचना दी कि 3 नवंबर की रात ड्यूटी के दौरान तड़के करीब 4 बजे दो पिकअप वाहनों को बेरियर से गुजरते हुए रोका गया। जांच में पिकअप क्रमांक ओडी 14 वाई 1362 में 9 गायें और पिकअप क्रमांक जेएच 03 जे 7840 में 8 बैल लदे मिले। दोनों वाहनों में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था।
जांच के दौरान एक चालक अमानत शेख (20 वर्ष), निवासी रोकबहार थाना बागबहार को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि दोनों मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जा रहे थे, लेकिन वन विभाग की चौकसी से उनके मंसूबे विफल हो गए। फारेस्ट विभाग के भृत्य दिनेश कुमार साहू की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

फेसबुक फ्रेण्ड बनकर फंसाया  :रायगढ़ में पार्षद के बेटे ने युवती की लूट ली आबरू, शादी से किया इनकार.. FIR दर्ज

जिला क्राइम रिपोर्टर/ रोहित कुमार चौहान शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती की अस्मत के साथ खिलवाड़ करने के बाद विवाह करने...

● *ग्राम जिवरी में करेंट  से महिला की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार*

● *गैर इरादतन हत्या के अपराध में पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा रिमांड पर* जिला क्राइम रिपोर्टर रोहित चौहान/रायगढ़ थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के ग्राम जिवरी में...

लैलूंगा-जमुना बॉर्डर पर अवैध धान पकड़ा गया! नायब तहसीलदार की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कंप

लैलूंगा / छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर चल रहे अवैध धान परिवहन पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस ही गया। लैलूंगा विकासखंड के जमुना बॉर्डर...

*छात्रा ने स्कूल शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का आरोप आरोपी शिक्षक फरार*

*छात्रा ने स्कूल शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का आरोप आरोपी शिक्षक फरार* जिला क्राइम रिपोर्टर/रोहित कुमार चौहानमामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है...

LAILUNGA NEWS

लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत… ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ में सैकड़ों किसान हुए शामिल”

*संपादक: तेज साहू*  *स्थान: लैलूंगा, रायगढ़*"लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत... 'सिरी विकास मित्र गोष्ठी' में सैकड़ों किसान हुए शामिल"लैलूंगा में आज खेती-किसानी को...
Latest