Saturday, June 13, 2026
spot_img

नगर निगम में स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन….

नगर निगम में स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन….



*कैम्प लगाकर 142 लोगोंं का किया गया एन.सी.डी.स्क्रीनिंग, शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु बनायी गई कार्ययोजना*

*जनप्रतिनिधियों को वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उनकी भूमिका एवं क्रियान्वयन की दी गई जानकारी*

रायगढ़, 26 मार्च 2025/ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत नगर पालिक निगम रायगढ़ में आज महापौर श्री जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभापति श्री डिग्रीलाल साहू सहित  समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।
           कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों के द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका एवं क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई। आयुष्मान भारत अंतर्गत रायगढ़ शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु छूटे हुये हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर महापौर एवं सभापति के द्वारा कार्ययोजना बनाकर सभी वार्डो में सूचना देकर प्राथमिकता से कार्ड बनाने हेतु बैठक में सुझाव दिया गया। इसके अलावा नगर निगम रायगढ़ में कैम्प लगाकर 142 लोगोंं का एन.सी.डी. स्क्रीनिंग किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.अनिल जगत, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला प्रबंधक-शहरी, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

कोलता समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य समापन

5 दिवसीय समारोह में श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़ , बहती रही भक्ति की अविरल धारापत्रकार रोहित कुमार चौहानलैलूंगा– अखिल भारतीय कोलता समाज...

● *कोतरारोड़ पुलिस की छापेमारी में 20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार,  स्कूटी भी जब्त…

● *कोतरारोड़ पुलिस की छापेमारी में 20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार,  स्कूटी भी जब्त...    *रायगढ़, 7 अक्टूबर* । पुलिस अधीक्षक श्री...

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, एनराइड मोबाइल और नकदी जब्त….

● ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, एनराइड मोबाइल और नकदी जब्त....        *रायगढ़, 08 फरवरी* । जूटमिल पुलिस ने...

🚨 अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें थाना प्रभारी….एसएसपी शशि मोहन सिंह

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥*दिनांक 19.02.2026*🚨 अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें थाना प्रभारी....एसएसपी शशि मोहन सिंह🚨 *अपराध...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest