Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

● झारसुगुडा से आकर रायगढ़ में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने बरामद किए नकदी और मोबाइल….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

● झारसुगुडा से आकर रायगढ़ में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने बरामद किए नकदी और मोबाइल….



        *रायगढ़, 27 मार्च* । कोतवाली पुलिस ने झारसुगुडा से आकर रायगढ़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर मोहम्मद शहबाज उर्फ एमडी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने साथी के साथ रायगढ़ पहुंचकर कई घरों में सेंधमारी कर नकदी और मोबाइल चोरी किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए 4100 रुपये नकद और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। फरार साथी की तलाश जारी है।
           घटना 25-26 मार्च के दरम्यिानी रात की है, चोरी को लेकर कल दरोगापारा मस्ता गली निवासी पूर्णिमा ठेठवार ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर में किसी अज्ञात चोर ने घुसकर 4100 रुपये और एक रियलमी 12 प्रो मोबाइल चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अप.क्र. 132/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
            थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बुढ़ी माई मंदिर के पास घूम रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम मोहम्मद शहबाज उर्फ एमडी (24 वर्ष), निवासी तेलीभांठा, झंडा चौक, झारसुगुडा (ओडिशा) बताया।
            कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथी के साथ झारसुगुडा से ट्रेन में रायगढ़ आया था और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। दोनों ने स्टेशन के पास एक घर से दो मोबाइल, फिर एक अन्य घर से 500 रुपये और दो मोबाइल चुराए। इसके बाद सत्तीगुड़ी चौक के आगे मस्ता गली में घुसकर पूर्णिमा ठेठवार के घर से नगदी और मोबाइल के साथ-साथ पर्दा व चादर भी ले गए। आरोपी ने बताया कि चोरी के कुछ रुपये खाने-पीने में खर्च कर दिए, तीन मोबाइल अपने साथी को दे दिए और एक मोबाइल व 4100 रुपये खुद के पास रखे।
             रात में दोनों रेलवे स्टेशन पर सोए और अगली सुबह साथी झारसुगुडा वापस चला गया, जबकि शहबाज संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके पास से नकदी और मोबाइल बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल के साथ प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, दिलीप भानु, आरक्षक जगन्नाथ साहू, एडवर्ड कुजूर और गणेश पैंकरा की अहम भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

लैलूंगा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर...    *रायगढ़, 8 दिसंबर* । थाना लैलूंगा पुलिस ने दुष्कर्म के...

पीएमश्री नटवर स्कूल के छात्र दिनेश खूंटे ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले को किया गौरवान्वित….

पीएमश्री नटवर स्कूल के छात्र दिनेश खूंटे ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले को किया गौरवान्वित.... *राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला में रायगढ़ जोन से...

आंगनबाड़ी भवन जर्जर, किराये के मकान में हो रहा संचालन

पत्रकार रोहित चौहान /तेज साहू आंगनबाड़ी भवन जर्जर, किराये के मकान में हो रहा संचालनलैलूंगा विकासखंड के नारायणपुर, केरामुडा मिनकोपारा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र...

कोटपा एक्ट के तहत 5 पान ठेला पर की गई चालानी कार्यवाही….

कोटपा एक्ट के तहत 5 पान ठेला पर की गई चालानी कार्यवाही.... रायगढ़, 9 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.बी.के.चन्द्रवंशी...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest