Monday, August 3, 2026

जनपद पंचायत लैलूँगा के केलो सभा जनपद में शिक्षा स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न…

जनपद पंचायत लैलूँगा के केलो सभा जनपद में शिक्षा स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न…



*अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल सुख़न के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न*

*स्कूलों की व्यवस्था सुधारने पर दिया गया जोर*

लैलूँगा।जनपद पंचायत कक्ष में शिक्षा स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष एवं अजेय योद्धा के रूप में पहचाने जाने वाले श्री मनोज अग्रवाल (सूखन) ने की। इस बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, जनपद सदस्यगण, जनपद सीईओ, लैलूँगा बीएओ, सीएससी शिक्षक तथा लैलूँगा संकुल के शिक्षकगण शामिल हुए।
बैठक पूर्व में जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया जिसमें बीएओ बीआर सी द्वारा अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल को माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया । एवम जनपद उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का भब्य स्वागत किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति में लापरवाही पाई गई है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर मनोज अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में गुरुजी की उपस्थिति नियमित और अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

साथ ही, सभी विद्यालयों में समय-समय पर अभिभावक बैठकें आयोजित कर, अभिभावकों को शिक्षा व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित करने पर भी बल दिया गया। जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत ने भी अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार जनसहयोग से ही संभव है।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु एकजुट प्रयास करने की अपील की गई।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में दो-दो जवानों की एंट्री! गोंड समाज की बेटी गरीमा सिदार और पुस्तम पैंकरा छत्तीसगढ़ पुलिस में चयनित—पूरे इलाके में खुशी का महाबवाल,...

“लैलूंगा में दो-दो जवानों की एंट्री! गोंड समाज की बेटी गरीमा सिदार और पुस्तम पैंकरा छत्तीसगढ़ पुलिस में चयनित—पूरे इलाके में खुशी का महाबवाल,...

पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम

पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम*रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल...

झगरपुर में खुशियों की बरसात – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में 66 साइकिलों का धमाकेदार वितरण, बच्चों में जश्न का माहौल

झगरपुर में खुशियों की बरसात – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में 66 साइकिलों का धमाकेदार वितरण, बच्चों में जश्न का माहौल लैलूंगा से तेज साहू...

लैलूंगा में आदिवासी कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला, ‘वनवासी’ शब्द पर जताई नाराजगी

*लैलूंगा में आदिवासी कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला, 'वनवासी' शब्द पर जताई नाराजगी**लैलूंगा, 29 मई 2026*: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest