Monday, August 3, 2026

सुशासन त्यौहार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति….

सुशासन त्यौहार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति….



लैलूंगा, कुंजारा — लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कुंजारा में आयोजित सुशासन त्यौहार का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने की, जबकि जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, जनपद उपाध्यक्ष अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल और जनपद सदस्य विनय जायसवाल ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बनाया। इसके अलावा जनपद सदस्य श्रीमती सोभागी गुप्ता और श्रीमती रहस बाई चौहान की भागीदारी उल्लेखनीय रही।प्रशासनिक स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) और तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीआरसी और बीएओ सिदार की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में खाद्य विभाग के फूड ऑफिसर, कृषि विभाग सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत सचिवगण भी मौजूद रहे।
सुशासन त्यौहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना रहा। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई और हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से सीधे जोड़ने की सफल पहल की गई, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

भारतमाला रोड पर दर्दनाक हादसा! ट्रेलर की टक्कर से 3 भैंसों की मौत, मवेशियों की तस्करी पर फिर उठे सवाल

भारतमाला रोड पर दर्दनाक हादसा! ट्रेलर की टक्कर से 3 भैंसों की मौत, मवेशियों की तस्करी पर फिर उठे सवाल रात के अंधेरे...

कांग्रेस नेता संजय शुक्ला ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नगेंद्र नेगी से मुलाकात कर दी बधाई….

कांग्रेस नेता संजय शुक्ला ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नगेंद्र नेगी से मुलाकात कर दी बधाई.... लैलूंगा–कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ग्रामीण नगेंद्र नेगी से कांग्रेस नेता संजय...

राजपुर घटिया रोड के गड्‌ढों से राहगीर परेशान वाहनों के अवगमन पर दिक्कतें और जोखिम पर जान….

राजपुर घटिया रोड के गड्‌ढों से राहगीर परेशान वाहनों के अवगमन पर दिक्कतें और जोखिम पर जान.... सड़क पर बने गड्‌ढे, इनसे राहगीर परेशान हैं।पेट्रोल...

लैलूंगा के पावन धरा पर स्थापित डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा लैलूंगा में नवरात्रि का पावन पर्व  बड़े ही धूमधाम से  मनाया...

लैलूंगा के पावन धरा पर स्थापित डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा लैलूंगा में नवरात्रि का पावन पर्व  बड़े ही धूमधाम से  मनाया...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest