Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

लैलूंगा वन मंडल में 25 जंगली हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

लैलूंगा वन मंडल में 25 जंगली हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील….



20 मई 2025। लैलूंगा वन मंडल अंतर्गत ग्राम मुढ़ागांव और उसके आसपास के गांवों—रुपडेगा, घटगांव, बाह्यमा, गहनझरिया, सुकवास, कोडासिया, भैंसबुड़ी आदि में 25 जंगली हाथियों के एक बड़े दल की मौजूदगी और विचरण की संभावना जताई गई है। वन विभाग ने स्थानीय प्रशासन, सरपंचों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्कता बरतें और हाथियों से दूरी बनाए रखें।

ग्रामीणों से हाथियों के पास न जाने की अपील

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्राम मुढ़ागांव में हाथियों का दल वर्तमान में सक्रिय रूप से विचरण कर रहा है। कुछ ग्रामीण हाथियों के पास जाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे हाथी आक्रोशित होकर जान-माल का नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्रामीणों से अनुरोध किया गया है कि वे हाथियों से दूर रहें और जंगल, तालाब या जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर अकेले न जाएं।

खेतों में रहने वालों को गांव में लाने की सलाह

ऐसे ग्रामीण जो खेतों में बने एकल आवासों में रहते हैं, उन्हें गांव के पास सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित करने की सलाह दी गई है। सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से गांवों में मुनादी कराने का भी आग्रह किया गया है, ताकि हर व्यक्ति तक जानकारी पहुंचे।

बिजली और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

खेतों में लगाए गए बिजली कनेक्शन एवं लूज करंट की समस्या को देखते हुए, बिजली विभाग को क्षेत्र में अपने कर्मचारियों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, पुलिस विभाग से भी क्षेत्र में सुरक्षात्मक बल तैनात करने का आग्रह किया गया है, जिससे हाथी-मानव द्वंद की किसी भी आशंका को रोका जा सके।


वन विभाग, लैलूंगा वन मंडल धर्मजयगढ़ ने सभी संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा जताई है, ताकि इंसानी जीवन और वन्य प्राणियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

●  तरबूज के विवाद में हत्या: लैलूंगा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

●  तरबूज के विवाद में हत्या: लैलूंगा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर...     *रायगढ़, 13 मई 2025* ।...

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरसिंघा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाइवा वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल...

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरसिंघा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाइवा वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल...

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान….

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान.... तेज कुमार साहू लैलूंगा लैलूंगा–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

“लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत… ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ में सैकड़ों किसान हुए शामिल”

Rohitkumarchouhan222@gmail.com लैलूंगा में आज खेती-किसानी को नई दिशा देने के लिए एक बड़ी गोष्ठी का आयोजन किया गया। *'सिरी विकास मित्र गोष्ठी'* के नाम से...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest