Tuesday, August 4, 2026

कुंजारा में गणेशोत्सव का जलवा: अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल बने आकर्षण का केंद्र, बांधा पारा गूंजा जयकारों और डांस से…

कुंजारा में गणेशोत्सव का जलवा: अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल बने आकर्षण का केंद्र, बांधा पारा गूंजा जयकारों और डांस से…



लैलूंगा। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम उस वक्त देखने को मिला जब लैलूंगा जनपद उपाध्यक्ष और क्षेत्र के अजेय योद्धा कहे जाने वाले मनोज अग्रवाल (सुखन) अपने बीडीसी क्षेत्र कुंजारा पहुंचे। अवसर था बांधा पारा में चल रहे गणेशोत्सव का, जहां रंगा-बिरंगा माहौल, झिलमिलाती रोशनी और भक्तों की उमंग ने पूरे गांव को उत्साह और उल्लास से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मनोज अग्रवाल ने विधि-विधान से गणपति बप्पा की आरती उतारी और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ कुंजारा के सरपंच, पंच, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

बांधा पारा के युवाओं और महिला मंडली ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। पारंपरिक नृत्य और आधुनिक धुनों पर ताल मिलाते कलाकारों को देखकर दर्शक झूम उठे। हर तरफ उत्साह का माहौल था और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस सांस्कृतिक पर्व में शामिल होकर आनंदित हुए।

मनोज अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि गणेश उत्सव केवल पूजा-पाठ का अवसर नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांव की पहचान और नई पीढ़ी की प्रेरणा बनते हैं।

कुंजारा के बांधा पारा में आयोजित यह गणेशोत्सव इस बार विशेष इसलिए भी रहा क्योंकि इसमें गांव-गांव से आए श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। मंच पर आकर्षक सजावट और रोशनी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। ग्रामीणों ने मनोज अग्रवाल का फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्हें ‘अजेय योद्धा’ की उपाधि से सम्मानित करते हुए उनके जनसेवा भाव की सराहना की।

इस मौके पर सरपंच, पंच और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधन दिया और एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरण किया।

कुंजारा का यह गणेशोत्सव न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा बल्कि गांव की एकता और उत्साह का भी जीवंत उदाहरण बन गया। लैलूंगा जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। ग्रामीणों का कहना था कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में और भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।
गांव का संदेश साफ: गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

रायगढ़ पुलिस — बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, 25 बाइक बरामद

*दिनांक 01.02.2026*   *रायगढ़ पुलिस — बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, 25 बाइक बरामद* ➡️...

पुलिया कि मांग को लेकर तोलमा के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य सालिक साय को सौंपा ज्ञापन…

पुलिया कि मांग को लेकर तोलमा के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य सालिक साय को सौंपा ज्ञापन.... आज रायगढ़ जिला के लैलूंगा विकास खंड के...

लैलूंगा : रायपुर में पत्रकार पर हमले के विरोध में प्रेस क्लब काआक्रोश प्रधानमंत्री को ज्ञापन, जनसंपर्क अधिकारी संजीव तिवारी पर आपराधिक कार्रवाई की...

लैलूंगा : रायपुर में पत्रकार पर हमले के विरोध में प्रेस क्लब काआक्रोश प्रधानमंत्री को ज्ञापन, जनसंपर्क अधिकारी संजीव तिवारी पर आपराधिक कार्रवाई की...

लैलूंगा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

लैलूंगा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर...    *रायगढ़, 8 दिसंबर* । थाना लैलूंगा पुलिस ने दुष्कर्म के...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest