Tuesday, August 4, 2026

लैलूंगा के अंगेकेला गांव में धूमधाम से गणेश विसर्जन, सेवा भारती स्कूल के बच्चे और शिक्षक भी बने सहभागी…

लैलूंगा के अंगेकेला गांव में धूमधाम से गणेश विसर्जन, सेवा भारती स्कूल के बच्चे और शिक्षक भी बने सहभागी…

लैलूंगा से तेज साहू की रिपोर्ट…



लैलूंगा/अंगेकेला। गणेश चतुर्थी के अवसर पर अंगेकेला गांव में इस वर्ष भी गणेश विसर्जन का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह तथा भक्ति का माहौल देखने को मिला।

गांव के लोग ढोल-नगाड़ों, गीत-संगीत और नाच-गाने के साथ बप्पा की विदाई यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के चेहरों पर अपार खुशी झलक रही थी। सभी ने भगवान गणेश से गांव की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

इस अवसर पर सेवा भारती स्कूल अंगेकेला के बच्चों और शिक्षकों ने भी विशेष रूप से भागीदारी निभाई। उन्होंने गणेश जी की शोभायात्रा में शामिल होकर भक्ति गीत गाए और विसर्जन की प्रक्रिया में सहयोग दिया। बच्चों का उत्साह और शिक्षकों का मार्गदर्शन पूरे आयोजन में आकर्षण का केंद्र रहा।

गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि यह परंपरा हर वर्ष मिल-जुलकर निभाई जाती है और इसका उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और भक्ति भाव को प्रोत्साहित करना है।


किशोर ठाकुर, मनोज सिदार, सोनू साहू ,प्रदीप सिदार,मुरली सिदार, शिवशंकर डेल्की, (चंद्रप्रकाश सिदार (डेको कोल माइनस ) तेज साहू,सरवन सिदार,सिद्धेश्वर सिदार, कन्हैया प्रधान, संजय चौहान,राजनाथ सिंह,ओमसिंग सिदार,ज्योति सिदार,खुशी सिदार,डुग्गू सिदार,दुनशिका सिदार, रीना डेल्की,सपना पहाड़ी, गीतांजलि सिदार,ज्योति यादव, ममता सिदार, भव्य गणेश एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाँव और आसपास के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

विसर्जन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय युवाओं और समिति के सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि गणेश जी अगले वर्ष और अधिक सुख-शांति और खुशहाली लेकर पुनः गांव में विराजेंगे।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

● रायगढ़ जिले के थानों में सुरक्षा को लेकर सक्रियता, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की अपील…

● रायगढ़ जिले के थानों में सुरक्षा को लेकर सक्रियता, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की अपील...         *20 जुलाई 2025,...

नशा मुक्ति अभियान: ग्राम कलमी में पुलिस ने वाहन चालकों को शराब के दुष्प्रभावों और यातायात सुरक्षा पर दी अहम जानकारी….

● नशा मुक्ति अभियान: ग्राम कलमी में पुलिस ने वाहन चालकों को शराब के दुष्प्रभावों और यातायात सुरक्षा पर दी अहम जानकारी....        *18 अक्टूबर,...

छापा…ग्राम तोलगे में 739 बोरी पुराना धान जब्त, प्रशासन की धुआंधार कार्यवाही से मचा हड़कंप

लैलूंगा तहसीलदार शिवम पांडे के नेतृत्व में अवैध धान पर ज़ोरदार छापे मारीलैलूंगा/ आज दिनांक 20/11/2025 की शाम को  लैलूंगा क्षेत्र में प्रशासनिक सख्ती...

सिन्हा मोटर्स में हुई आगजनी की घटनाकोतबा रोड रुडुकेला में स्थित सिन्हा मोटर्स में अनेक वाहन जले….

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ लैलूँगा सिन्हा मोटर्स में हुई आगजनी की घटनाकोतबा रोड रुडुकेला में स्थित सिन्हा मोटर्स में अनेक वाहन जले, अंदेशा है कि आगजनी की...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest