Tuesday, August 4, 2026

तमनार पुलिस के हांथो नशीली दवाओं का सौदागर गिरफ्तार

तमनार पुलिस के हांथो नशीली दवाओं का सौदागर गिरफ्तार

रायगढ़, 12 अक्टूबर तमनार पुलिस ने कोडीन युक्त सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी करूणाधर यादव को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी करूणाधर यादव अपने रिश्ते के जीजा धनुर्जय यादव, निवासी ग्राम लारीपानी (थाना लैलूंगा), के साथ मिलकर नशीली दवाओं की तस्करी में सक्रिय था। वह तमनार क्षेत्र के अशोक बेहरा, सुशील राठिया और अनिल गुप्ता को यह नशीली दवाएं सप्लाई करता था। इससे पहले 29 सितंबर को मुखबिर सूचना पर तमनार पुलिस ने हिंझर तिराहा के पास दबिश देकर मोटरसाइकिल में नशीली दवाएं ले जा रहे आरोपियों ललित गुप्ता, अशोक बेहरा और सुशील राठिया को पकड़ा था। उनके कब्जे से 25 नग कोरेक्स सिरप (100ml) — कीमत ₹5,375 8 नग स्पास्मो टेबलेट — कीमत ₹264 एक वीवो मोबाइल — कीमत ₹10,000* मोटरसाइकिल — कीमत ₹90,000 कुल ₹1,05,639 की सामग्री जब्त की गई थी। आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में अपराध क्रमांक 222/2025, धारा 21(c) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

जिला क्राइम रिपोर्टर रोहित चौहान

पूछताछ में आरोपी सुशील राठिया ने बताया था कि उन्हें नशीली दवाएं करूणाधर यादव सप्लाई करता है। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी करूणाधर यादव की लगातार तलाश कर मुखबिर लगाई हुई थी। आज आरोपी ग्राम केनापारा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर कोडीन युक्त सिरप बेचता था और भुगतान ऑनलाइन प्राप्त करता था। आरोपी करुणाधर यादव पिता बीनुधर यादव 19 साल को अपराध क्रमांक 222/2025 में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।विदित हो कि 2 अक्टूबर को पूर्व लैलूंगा पुलिस ने भी ग्राम लारीपानी में आरोपी करूणाधर यादव के जीजा धनुर्जय यादव के घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की थीं तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर NDPS Act की कार्रवाई में जेल भेजा गया था।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

मिलूपारा स्थित गणेश ट्रेडर्स में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक – देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

मिलूपारा स्थित गणेश ट्रेडर्स में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक – देखें एक्सक्लूसिव वीडियो.... रायगढ़/ तमनार ब्लॉक के ग्राम मिलूपारा में स्थित...

यूनिटी मार्च: लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने प्रेस-वार्ता लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में दी जानकारी

12 नवम्बर को जिले में होगा भव्य आयोजनघरघोड़ा से प्रारंभ होकर तमनार में संपन्न होगी पदयात्रारायगढ़, 30 अक्टूबर 2025/ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई...

लैलूंगा में शिक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: बरडीह स्कूल में जड़ा ताला, BEO के खिलाफ भड़का जनआक्रोश!

लैलूंगा में शिक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: बरडीह स्कूल में जड़ा ताला, BEO के खिलाफ भड़का जनआक्रोश!लैलूंगा/बरडीह। लैलूंगा विकासखण्ड की शिक्षा व्यवस्था...

रेंगती न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था की दुखद सच्चाई ,13 महीने बाद भी जांच अधूरी, पटवारी बिना नक्शा पहुंचे।

रेंगती न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था की दुखद सच्चाई ,13 महीने बाद भी जांच अधूरी, पटवारी बिना नक्शा पहुंचे।गरीब की फरियाद को रौंदती व्यवस्था ......

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest