Monday, October 5, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

*➡️ ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार  चार दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई, कोतबा क्षेत्र में 72 किलो  से अधिक गांजा बरामद*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



*➡️ ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार  चार दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई, कोतबा क्षेत्र में 72 किलो  से अधिक गांजा बरामद*

*➡️ उड़ीसा से स्विफ्ट कार में गांजा लेकर जशपुर पहुंचा था आरोपी, जामझोर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा*

*➡️ मुखबिर तंत्र से प्राप्त सटीक सूचना एवं पुलिस की तत्परता से गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ने में मिली सफलता*

*➡️ आरोपी के कब्जे से 72 किलो  ग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार एवं मोबाइल फोन जप्त*

*➡️ जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये, कार की कीमत लगभग 05 लाख एवं मोबाइल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये*

*➡️ प्रकरण में कुल लगभग 41 लाख 20 हजार रुपये की जप्ती*

*➡️ गिरफ्तार आरोपी रोहित यादव उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जामझोर, दर्रा पारा, चौकी कोतबा, जिला जशपुर*

*➡️ आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में रहा है संलिप्त*

*➡️ आरोपी की कार, बाइक सहित 40 लाख रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति पर पूर्व में सफेमा एक्ट के तहत हो चुकी है कार्रवाई*

*➡️गत चार दिनों में कुल 01 टन 145 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद*, मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे  से गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 06 करोड़ 22 लाख की जप्ती की जा चुकी है।

—00—

➡️ आईजी सरगुजा रेंज के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी
आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के दिशा-निर्देश एवं पुलिस कप्तान जशपुर, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार के विरूद्ध “ऑपरेशन आघात” लगातार चलाया जा रहा है।
पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। जिले के विभिन्न सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग एवं संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।
इसी क्रम में आज करीब 11.00 बजे चौकी कोतबा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उड़ीसा की ओर से मारुति स्विफ्ट कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जशपुर की ओर आ रहा है।
सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में कोतबा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई तथा संभावित मार्ग पर निगरानी एवं घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम जामझोर के पास संदिग्ध मारुति स्विफ्ट कार को रोककर उसकी जांच की गई। वाहन की तलाशी लेने पर दो बोरी मिली, जिसमें प्लास्टिक टेप से चिपकाकर रखे गए कुल 70 नग पैकेट पाए गए। गवाहों के समक्ष पैकेटों की जांच करने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
पुलिस द्वारा गांजे को विधिवत बरामद कर तौल कराया गया, जिसमें कुल 72 किलो 340 ग्राम गांजा पाया गया।
मौके से गांजा तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक OD-23-E-8034 तथा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।
➡️ जप्त सामग्री का विवरण

➡️ गांजा — 72 किलो ग्राम — अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख  रु
➡️ मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक OD-23-E-8034 — अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये
➡️ मोबाइल फोन — अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये
➡️ कुल जप्ती — लगभग 41 लाख 20हजार रुपये

➡️ गिरफ्तार आरोपी

रोहित यादव, उम्र 35 वर्ष,
निवासी ग्राम जामझोर, दर्रा पारा,
चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)

प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध चौकी कोतबा, थाना बागबहार के अपराध क्रमांक 93/2026, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*➡️ पूर्व में भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में रहा है संलिप्त*

गिरफ्तार आरोपी रोहित यादव पूर्व में भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। आरोपी के विरूद्ध चौकी कोतबा में पूर्व में अपराध क्रमांक 153/13 एवं 135/21, दोनों में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इन मामलों में क्रमशः 20.570 किलो एवं 13.430 किलो गांजा बरामद किया गया था।
इसी प्रकार थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर क्षेत्रांतर्गत भी आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 529/17 में 23.630 किलो गांजा तथा अपराध क्रमांक 575/23 में 82 किलो गांजा बरामद कर कार्रवाई की गई थी।
उक्त प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए जशपुर पुलिस द्वारा आरोपी के नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जांच की गई थी। जांच उपरांत सफेमा एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी की कार, बाइक सहित 40 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध संपत्ति को पूर्व में फ्रीज कराया जा चुका है, जिसकी अग्रिम कार्रवाई जारी है।

इसके बावजूद आरोपी द्वारा पुनः मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होकर अवैध गतिविधि जारी रखने का प्रयास किया गया, जिस पर जशपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है।

*➡️ लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई, चार दिनों में एक टन से अधिक गांजा बरामद*

जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबारियों के विरूद्ध लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लगभग तीन दिन पूर्व लावाकेरा चेकिंग बैरियर में पुलिस टीम द्वारा एक वाहन से 06 क्विंटल 32 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद किया गया था।
इसके बाद आज चौकी कोतबा क्षेत्र में 72 किलो 340 ग्राम गांजा की एक और बड़ी खेप बरामद की गई है।
इस प्रकार जशपुर पुलिस द्वारा गत चार दिनों में की गई लगातार कार्रवाई में कुल 01 टन 145 किलो 350 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड़ 72 लाख रुपये है, बरामद किया गया है।
गांजा तस्करी में प्रयुक्त कुल 03 वाहन भी पुलिस द्वारा जप्त किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है।
जशपुर पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए उड़ीसा एवं झारखंड की ओर से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का मुखबिर तंत्र सक्रिय है तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

*➡️ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार जारी है कार्रवाई*

जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जशपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कर नियमानुसार संपत्ति संबंधी कार्रवाई भी की जा रही है।

*➡️ कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका*

उक्त कार्रवाई में डीएसपी शुभम तिवारी, एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक छवि कांत पैंकरा, अजय खेस तथा आरक्षक पुस्तम यादव, दिलीप नाग एवं प्रवीण खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*➡️ डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा*

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की भी नियमानुसार जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

—-00—-

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

कलेक्टर रोहित व्यास ने जिपं अध्यक्ष सालिक साय के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण, नवीन निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने दिए निर्देश

कलेक्टर रोहित व्यास ने जिपं अध्यक्ष सालिक साय के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण, नवीन निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने दिए निर्देशमुख्यमंत्री के...

पत्रकारों पर नोटिस और मानहानि कार्रवाई के विरोध में संगठनों का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन….

पत्रकारों पर नोटिस और मानहानि कार्रवाई के विरोध में संगठनों का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन.... जशपुर।मुख्यमंत्री के गृह ज़िले जशपुर में पत्रकारों पर...

जशपुरनगर : क्राइम पेट्रोल देख कर भाइयों ने रची अभिषेक की हत्या की साजिश, सिर कटी लाश के अंधे कत्ल का मामला सुलझा_

जशपुरनगर : क्राइम पेट्रोल देख कर भाइयों ने रची अभिषेक की हत्या की साजिश, सिर कटी लाश के अंधे कत्ल का मामला सुलझा_जशपुरनगर। दिल दहला...

ऑपरेशन आघात: नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गांजा तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को प्रयागराज उत्तर प्रदेश...

*➡️ ऑपरेशन आघात: नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गांजा तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को प्रयागराज उत्तर...

LAILUNGA NEWS

Latest