Saturday, June 13, 2026
spot_img

पत्रकार से बदसलूकी, बेटी के इलाज के लिए गए पत्रकार को मेडिकल कॉलेज के डॉ. दिनेश पटेल ने बेइज्जती कर क्लीनिक से भगाया…

पत्रकार से बदसलूकी, बेटी के इलाज के लिए गए पत्रकार को मेडिकल कॉलेज के डॉ. दिनेश पटेल ने बेइज्जती कर क्लीनिक से भगाया…



रायगढ़। सरकार पत्रकार सुरक्षा और उनके सम्मान की बातें तो करती हैं पर उनके ही नुमाइंदे जमीनी स्तर पर इसका पालन करते नजर नहीं आते। ऐसी घटना रायगढ़ शहर में घटित हुई, जहां दैनिक इस्पात टाइम्स के स्थानीय संपादक अनूप कुमार रतेरिया के साथ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दिनेश पटेल ने बदसलूकी की और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।

मेडिकल कॉलेज के कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पटेल की उक्त कृत्य की रायगढ़ प्रेस क्लब ने घोर निंदा की है और डॉक्टर पर उचित कार्रवाई के लिए संबिधितों तक शिकायत भी की है। प्रेस क्लब अध्यक्ष और सचिव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर डॉक्टर दिनेश पटेल पर यथोचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रेस क्लब भी मौन नहीं रहेगा।

पत्रकार अनूप कुमार रतेरिया ने बताया कि 23 सितंबर को उनकी बेटी के कान में असहनीय दर्द हो रहा था और वह बेसुध थी। बेटी को लेकर मेडिकल कॉलेज गए तो वहां 2 बजे से ओपीडी बंद थी। फिर डॉ. दिनेश पटेल को बार-बार संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर मेडिकल कॉलेज के एक और ईनएटी डॉक्टर जया साहू जो रायपुर से किसी काम से लौंट रही थी को शाम 6 बजे दिखाया। फिर विशेषज्ञ की सलाह लेने के लिए वह डॉ. दिनेश पटेल के क्लीनिक शाम 7.00 बजे गए। यहां डॉ. पटेल मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद होने के बाद नियमित मरीजों की जांच करते हैं। पहले तो उनके स्टाफ ने मना कर दिया की वह नहीं है फिर जब बेटी के कान की तकलीफ की गंभीर समस्या के बारे में अवगत कराया गया तो स्टाफ ने अंदर भेजा। जहां कुछ देर बैठाए रखने के बाद डॉक्टर ने गुस्से में आकर पत्रकार अनूप के साथ बदतमीजी की और बाहर भगा दिया। अनूप अपनी बेटी के इलाज के लिए आए थे इस कारण वह बाहर बैठे रहे कि डॉक्टर जब निकलेंगे तब उनसे सलाह लेंगे। इस पर भी डॉक्टर दिनेश पटेल ने उन्हें खूब लताड़ा। परेशान होकर अनूप ने सिटी कोतवाली में डॉक्टर की शिकायत करने गए तो उन्हें लिखित में शिकायत करने को कहा। अनूप ने डॉक्टर पर उचित कार्रवाई करने की लिखित शिकायत की है। साथ ही यह भी बताया कि डॉ. पटेल के क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच हो जिसमें पता चल जायेगा कि एक डॉ. ने बिना मतलब अपना आपा खोया और मरीज को देखने से मना किया साथ ही परिजन से बत्तमीजी की।

रायगढ़ के पत्रकार मेडिकल कॉलेज के इस प्रकार के व्यवहार से आक्रोशित हैं और प्रेस क्लब के माध्यम से डॉ. दिनेश पटेल पर उक्त कृत्य की निंदाकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

जनदर्शन के प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर…..

जनदर्शन के प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर..... *आमजनों की समस्याएं सुनकर मौके पर दिए निर्देश, कहा-पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ...

वित्तीय प्रबंधन को कैरियर के बेसिक स्टेप के रूप में ले छात्र-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल….

वित्तीय प्रबंधन को कैरियर के बेसिक स्टेप के रूप में ले छात्र-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल.... *नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा वित्तीय प्रबंधन पर चलाया जा रहा...

लिबरा मंडी में “साइंस वाणी ” के तत्वावधान में 11 जून 2025 को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ।

लिबरा मंडी में "साइंस वाणी " के तत्वावधान में 11 जून 2025 को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ। लैलूंगा, साइंस...

हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर*

● *हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर...       *12 नवंबर, रायगढ़* । पुरानी रंजिश के चलते...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest