Sunday, April 5, 2026
spot_img

लैलूंगा थाना में फिर मचा बवाल : प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया बेच क्रमांक 537 पर ₹1 लाख रिश्वत मांगने का आरोप!

जिला क्राइम रिपोर्टर /रोहित कुमार चौहान/लैलूंगा

लैलूंगा थाना में फिर मचा बवाल : प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया बेच क्रमांक 537 पर ₹1 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने किया खुलासा लैलूंगा। थाना लैलूंगा इन दिनों लगातार विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से सुर्खियों में है। अभी महज दो दिन पहले ही महिला कांस्टेबल ज्योति यादव का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद रायगढ़ SP ने तत्काल उसे लाइन अटैच कर दिया था। लेकिन अब एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने थाना व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। गंभीर आरोप इस बार थाना लैलूंगा के प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया बेच क्रमांक 537 पर लगे हैं। जिला उपाध्यक्ष दीपक सिदार साथ में थबिरो यादव, उमेश दादरिवाल,नरेश नायक,प्रांजल कौशिक पूरी टीम स्वयं थाना में शिकायत लेकर पहुंचे और खुलासा किया कि विक्रम चौरसिया ने शराब पकड़कर छोड़ने के एवज में सीधे ₹1 लाख की रिश्वत की मांग कर डाली। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी उन्होंने न केवल पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाई, बल्कि पत्रकारों को बुलाकर खुलेआम पर्दाफाश भी किया। दीपक सिदार ने बताया कि थाना व्यवस्था अब जनता की सुरक्षा के बजाय खुद जनता को लूटने का अड्डा बन चुकी है। उनके अनुसार, प्रधान आरक्षक खुलेआम शराब कारोबारियों से लेनदेन कर रहे हैं और जब कोई विरोध करता है तो उसे फंसाने की धमकी दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लैलूंगा थाना अब अपराध रोकने के बजाय अपराध को बढ़ावा देने में भूमिका निभा रहा है। इस पूरे मामले की शिकायत रायगढ़ के SP साहब से की गई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिला पुलिस प्रशासन इस पर कितना गंभीर कदम उठाता है। क्योंकि दो दिन पहले ही महिला कांस्टेबल पर कार्यवाही कर प्रशासन ने त्वरित एक्शन का संदेश दिया था। जनता उम्मीद कर रही है कि इस मामले में भी उतनी ही तत्परता दिखाई जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ऐसे मामलों ने थाना की साख को पूरी तरह दागदार बना दिया है। पहले महिला कांस्टेबल का वीडियो और अब प्रधान आरक्षक पर रिश्वतखोरी के आरोप ने साफ कर दिया है कि थाना व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्षेत्र में बड़ा जनआक्रोश देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, लैलूंगा थाना में एक बार फिर भ्रष्टाचार का बम फटा है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन केवल लाइन अटैच की औपचारिक कार्यवाही करेगा या फिर जनता का विश्वास लौटाने के लिए कठोर कदम उठाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रायगढ़ पुलिस इस नए बवाल को कैसे संभालती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

● सट्टेबाजों पर कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी और सट्टा सामग्री जब्त….

● सट्टेबाजों पर कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी और सट्टा सामग्री जब्त....             *29 मार्च, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन...

यूथ एंड इको क्लब का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न…

यूथ एंड इको क्लब का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न... रायगढ़, 17 दिसम्बर 2024/ उच्च प्राथमिक शालाओं के प्रभारी शिक्षकों का यूथ एंड इको क्लब के...

नकटामार में, सार्वजनिक हैंडपंप को निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग कर रहे हैं, इससे कई लोग पानी की कमी से प्रभावित हैँ!

आज की ताज़ा खबर: "लैलूंगा, भरतपुर नकटामार में, सार्वजनिक हैंडपंप को निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग कर रहे हैं। इससे गांव के लोगों सहित...

बनेकेला में दारू पर पूरी तरह बैन! शराब बेचते पकड़े गए तो सीधे 10 हजार जुर्माना — ग्राम सभा का ऐतिहासिक फैसला, गांव में...

लैलूंगा।लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में ग्रामवासियों ने एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला लेते हुए पूरे गांव में शराब की बिक्री और निर्माण पर...

LAILUNGA NEWS

Latest