Saturday, June 13, 2026
spot_img

● *बरपाली हत्या कांड का खुलासा, मृतक के ससुर ने गांव के युवक और अपचारी बालक के साथ मिलकर किये थे हत्या*


● *घरघोड़ा पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

      *रायगढ़, 26 सितंबर* । घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में 24 सितंबर को युवक बलराम सारथी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने मृतक के ससुर रामस्वरूप सारथी, गांव के युवक देवनंदन राठिया और एक नाबालिग को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार टांगी और डंडा भी जब्त किया गया है।

          जानकारी के अनुसार मृतक बलराम सारथी 28 साल निवासी गाला पत्थलगांव का अपनी पत्नी हेमलता सारथी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने हेमलता को उसके बच्चों सहित मायके बरपाली ले आये। इसी बीच बलराम भी 21 सितंबर को ससुराल पहुंच गया। 24 सितंबर को गांव में हड़कंप मच गया जब बरपाली निवासी पंचराम राठिया के घर की परछी में बलराम लहूलुहान हालत में मृत पाया गया। अज्ञात आरोपियों द्वारा सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। घटना को लेकर मर्ग एवं अपराध क्रमांक क्रमांक 257/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. कायम कर जांच में लिया गया ।

        घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन और थाना प्रभारी तमनार कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस की टीम गठित की। गवाहों से पूछताछ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की जांच में मृतक के ससुर रामस्वरूप पर शक की पुष्टि हुई। संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि रामस्वरूप ने अपनी बेटी से मारपीट करने की रंजिश के चलते योजना बनाकर हत्या करवाई। उसने देवनंदन राठिया और नाबालिग को साथ लेकर बलराम को घर बुलाया और डंडा व टांगी से हमला कर उसकी जान ले ली। बाद में साक्ष्य छिपाने की नीयत से खून के धब्बे भी धोए गए।
           आरोपियों के मेमोरंडम पर टांगी और बांस का डंडा बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 49, 238, 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। मुख्य आरोपी रामस्वरूप सारथी और देवनंदन राठिया को 26 सितंबर को गिरफ्तार कर रिमांड उपरांत जेल भेजा गया है, वहीं नाबालिग को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार आरोपित – (1) रामस्वरूप सारथी पिता स्व. मदन सारथी उम्र 56 वर्ष (2) देवनंदन राठिया पिता पंचराम राठिया उम्र 21 वर्ष (3) विधि के साथ संघर्षरत बालक*
             एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में हत्या कांड का शीघ्र पर्दाफाश करने में सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल और प्रहलाद भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

जांजगीर-चांपा : पत्रकार को पुलिस अधिकारी ने दी जान से मारने की धमकी, पत्रकारों में भारी आक्रोश…

जांजगीर-चांपा : पत्रकार को पुलिस अधिकारी ने दी जान से मारने की धमकी, पत्रकारों में भारी आक्रोश... जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के खिलाफ धमकी और...

*➡️ जादुई कलश के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले, चार ठगों को जशपुर पुलिस ने धर दबोचा**➡️ आरोपियों ने...

*➡️ जादुई कलश के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले, चार ठगों को जशपुर पुलिस ने धर दबोचा**➡️ आरोपियों ने...

भाजपा मंडल मुकडेगा में सेवा पखवाड़ा कार्यशालाभुईयापानी शिव मंदिर में आयोजित, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

लैलूंगा पत्रकार रोहित चौहान भुईयापानी।भारतीय जनता पार्टी मंडल मुकडेगा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्यशाला भुईयापानी शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम...

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान….

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान.... तेज कुमार साहू लैलूंगा लैलूंगा–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest